Daily Sugar Limit: सुबह एक कप चाय की मिठास, दोपहर में एक टुकड़ा मिठाई की खुशी, ऑफिस में बिस्किट और शाम को शरबत या कोल्ड ड्रिंक, कब कितनी चीनी हमारी शरीर में जा रही है, इसका अंदाजा हमें खुद नहीं रहता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही मीठा कब आपके शरीर के लिए नुकसान बन जाता है? मीठास धीरे-धीरे हमारे शरीर के लिए जहर भी बन सकती है. इसलिए स्वाद और सेहत के बीच की यह पतली लाइन समझना आज बेहद जरूरी हो गया है. साथ ही डॉक्टरों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन न केवल मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों को न्योता देता है, बल्कि त्वचा पर झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा भी ला सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर एक दिन में कितनी शक्कर लेना सुरक्षित माना जाता है.

WHO के अनुसार कितनी शुगर है सुरक्षित?

रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जैसे WHO मानती हैं कि रोजाना ली जाने वाली “फ्री शुगर” यानी जो चीनी हम खाने-पीने में अलग से लेते हैं, उसे सीमित रखना चाहिए. WHO के मुताबिक, कुल कैलोरी का 10 प्रतिशत से कम शुगर लेना चाहिए, और बेहतर सेहत के लिए इसे 5 प्रतिशत यानी करीब 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) तक सीमित करना ज्यादा फायदेमंद माना गया है. यही मात्रा शरीर के लिए सुरक्षित मानी जाती है और इससे मोटापा, डायबिटीज और दांतों की समस्या का खतरा भी कम रहता है.

यह भी पढ़ेंः कितना खतरनाक है लग्जरी क्रूज पर फैला हंता वायरस, जिसने ले ली तीन लोगों की जान?

पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग सीमा

इसके अलावा, अलग-अलग हेल्थ संस्थाओं ने पुरुष और महिलाओं के लिए भी शुगर की सीमा अलग- अलग तय की है. जिसमें आमतौर पर महिलाओं के लिए लगभग 25 ग्राम और पुरुषों के लिए 30 से 36 ग्राम तक की मात्रा सही मानी जाती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि भारतीयों के लिए 20 से 25 ग्राम शुगर रोजाना पर्याप्त है. इससे ज्यादा मात्रा शरीर में फैट बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट, लिवर और ब्लड शुगर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है.

छिपी हुई शुगर से रहें सावधान

ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ मिठाई या चीनी ही नहीं, बल्कि कई पैकेज्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और स्नैक्स में भी अधिक मात्रा में छिपी हुई शुगर होती है. एक सॉफ्ट ड्रिंक में ही कई बार पूरे दिन की तय मात्रा से ज्यादा शुगर होती है. इसलिए जरूरी है कि लोग अपनी डाइट में छिपी शुगर को पहचानें और कम करें. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप संतुलित मात्रा में शुगर लेते हैं और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाते हैं, तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः युवा महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर? ये शुरुआती लक्षण अक्सर किए जाते हैं नजरअंदाज

from Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट पीने से सच में भारी होती है आवाज? जानिए इसके पीछे की सच्चाई https://ift.tt/HQt2wYs
via IFTTT
Post a Comment