Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण

What is Granulomatous Hepatitis: कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो शरीर और दिमाग दोनों पर गहरा असर डालती हैं. लेकिन कुछ रेयर बीमारियां इतनी गंभीर होती हैं कि वे इंसान की लंबाई तक को प्रभावित कर सकती हैं. इंग्लैंड के विल्टशायर काउंटी की रहने वाली 63 वर्षीय कैरोलिन किंग की कहानी इसी तरह की एक रेयर बीमारी से जुड़ी है. उन्होंने अपनी आपबीती इसलिए साझा की ताकि लोग गंभीर बीमारियों के बावजूद उम्मीद न छोड़ें और समय रहते इलाज करवाने के महत्व को समझ सकें.

क्या हुई थी दिक्कत

बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार,  कैरोलिन को शुरुआत में आंखों में अजीब सी जलन और खरोंच जैसी परेशानी महसूस हुई थी. जब वह डॉक्टर के पास गईं तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह एक गंभीर लिवर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है. बाद में उन्होंने बताया कि पीछे मुड़कर देखने पर आज भी उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह इतनी बड़ी बीमारी से गुजरने के बाद भी जिंदा हैं. 'रेयर डिजीज डे' के मौके पर उन्होंने अपनी बीमारी ग्रेनुलोमैटस हेपेटाइटिस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी कहानी साझा की. यह लिवर से जुड़ी एक बेहद दुर्लभ बीमारी है, जिसके मामले डॉक्टरों को कई बार वर्षों में एक-दो ही देखने को मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण

कैसे होती इसमें दिक्कत

कैरोलिन की परेशानी की शुरुआत साल 2018 में हुई, जब वह घर पर टीवी देख रही थीं. अचानक उनकी नजर धुंधली हो गई और आंखों में खरोंच जैसा एहसास होने लगा. शुरुआत में उन्होंने इसे साधारण समस्या समझा, लेकिन बाद में आंखों के विशेषज्ञ ने आंख में सूजन से जुड़ी बीमारी का पता लगाया. समस्या तब और गंभीर हो गई जब 2019 में उनकी आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगा. इसके बाद डॉक्टरों ने लिवर की बायोप्सी कराने की सलाह दी. जांच में सामने आया कि उन्हें ग्रेनुलोमैटस हेपेटाइटिस नाम की दुर्लभ बीमारी है.

क्या होती है इसमें दिक्कत

बीमारी बढ़ने के साथ उनकी हालत काफी कमजोर हो गई. काफी ज्यादा थकान और मेंटल उलझन की वजह से वह सामान्य जीवन जीने में भी असमर्थ हो गईं और उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी और इसके लिए उन्हें लगभग छह महीने तक इंतजार करना पड़ा. इस दौरान दवाओं के प्रभाव से उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस हो गया. यह ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं. इसी वजह से उनकी लंबाई में भी बड़ा बदलाव आया. पहले उनका कद करीब पांच फुट चार इंच था, जो घटकर लगभग चार फुट छह इंच रह गया. हालांकि लिवर ट्रांसप्लांट और इलाज के बाद उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हुआ. कुछ वर्षों बाद उनकी आंखों और लिवर की काम करने की क्षमता बेहतर हुई और उनकी लंबाई भी बढ़कर करीब पांच फुट तक पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें- Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from Diseases Caused By Contaminated Water: कैग ने बताया आचमन करने लायक नहीं गंगाजल, जानें खराब पानी से हो सकती हैं कौन-कौन सी बीमारियां? https://ift.tt/K0gPU3w
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post