How Much Water Should You Drink Daily: पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, लेकिन अक्सर लोग इसकी अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं. सही मात्रा में पानी पीना पाचन को बेहतर बनाने, शरीर में पोषक तत्वों को पहुंचाने, शरीर का तापमान संतुलित रखने और शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बेहद जरूरी होता है. पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करता है. इसके अलावा यह जोड़ों को चिकनाई देता है, जिससे शरीर की गतिविधियां आसानी से हो पाती हैं.

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमन पुरी बताते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में करीब 2 से 3 लीटर यानी लगभग 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि हर व्यक्ति के लिए पानी की जरूरत अलग हो सकती है. यह उम्र, जेंडर, शारीरिक गतिविधि, मौसम और स्वास्थ्य की स्थिति जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है.

क्या चाय-कॉफी या जूस से पानी की जरूरत पूरी हो जाती है?

कई लोग यह मान लेते हैं कि चाय, कॉफी या जूस पीने से भी शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है. हालांकि ऐसा पूरी तरह सही नहीं है. चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकती है. वहीं पैकेट वाले जूस या मीठे पेय पदार्थों में ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसी तरह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी कैफीन और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट करने के बजाय उल्टा असर डाल सकती है.

इसे भी पढ़ें- Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके

कौन सा पानी बेहतर?

अगर किसी को सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो उसे थोड़ा स्वाद देकर भी पिया जा सकता है. इन्फ्यूज्ड वाटर यानी स्वाद वाले पानी का विकल्प काफी अच्छा माना जाता है. इसमें नींबू, पुदीना, अदरक, दालचीनी, सौंफ या हल्दी जैसी चीजें डालकर पानी को ज्यादा ताजगी भरा बनाया जा सकता है. इससे न सिर्फ पानी का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा भी मिलता है.

फलों और सब्जियों के फ्लेवर

इसके अलावा फलों और सब्जियों से बने हल्के फ्लेवर वाले पेय भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं. संतरा, बेरी, सेब, खीरा, चुकंदर और गाजर जैसी चीजों को पानी में डालकर पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. कुछ फल और सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. तरबूज, खरबूजा, संतरा, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, लेट्यूस और सेलरी जैसे फूड्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसलिए इन्हें भी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स पेन का पैटर्न: पहले दिन ज्यादा, बाद में कम क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया असली कारण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from किन लोगों को जल्दी होती है पैनिक बाइंग, क्यों बढ़ता है कुछ भी खरीदने का पागलपन? https://ift.tt/amfgBhM
via IFTTT
Post a Comment