Can Hair Extensions Cause Breast Cancer: दुनियाभर में लाखों महिलाएं हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन एक हालिया शोध ने इससे जुड़े संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस स्टडी में पाया गया कि हेयर एक्सटेंशन में ऐसे केमिकल मौजूद हो सकते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर, हार्मोन असंतुलन और रिपोडेक्शन स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में साइंटिस्ट ने कई तरह के एक्सटेंशन, जैसे विग, ब्रेडिंग हेयर, क्लिप-इन और वेव्स का एनालिसिस किया. करीब हर सैंपल में दर्जनों खतरनाक केमिकल पाए गए.

क्या निकला रिसर्च में?

रिसर्च की लीड ऑथर डॉ. एलिसिया फ्रैंकलिन के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कई केमिकल्स की जानकारी पूरी तरह सामने ही नहीं आती. कई बार कंपनियां सभी इंग्रीडिएंट्स का खुलासा नहीं करतीं, जिससे यूजर्स अनजाने में जोखिम उठा रहे होते हैं. हेयर एक्सटेंशन को खासतौर पर इसलिए भी खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि ये लंबे समय तक स्कैल्प, गर्दन और त्वचा के संपर्क में रहते हैं. ऐसे में इनमें मौजूद केमिकल धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं.

कैंसर के लक्षण

स्टडी में कुल 43 सैंपल्स की जांच की गई, जिनमें करीब 170 केमिकल्स पाए गए. इनमें से कई ऐसे थे जो कार्सिनोजेनिक, एंडोक्राइन डिसरप्टर्स हार्मोन पर असर डालने वाले और टॉक्सिक पदार्थों की कैटेगरी में आते हैं. खासतौर पर फ्थेलेट्स, ऑर्गेनोटिन और कुछ इंडस्ट्रियल केमिकल्स जैसे तत्व सामने आए, जो शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं. ये वही सिस्टम है जो प्रजनन, विकास और कई जरूरी बॉडी फंक्शन्स को कंट्रोल करता है.

ब्रेस्ट कैंसर के भी लक्षण

चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ सैंपल्स में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े केमिकल्स भी पाए गए. साइंटिस्ट का कहना है कि ये पदार्थ शरीर में ऐसे बदलाव ला सकते हैं, जो समय के साथ कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि सिर्फ सिंथेटिक ही नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत नैचुरल या मानव बालों से बने एक्सटेंशन में भी खतरनाक केमिकल्स पाए गए. यानी सिर्फ नेचुरल लेबल होने से प्रोडक्ट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता.

इसे भी पढ़ें- Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके अलावा, कई एक्सटेंशन को स्टाइल करते समय गर्म किया जाता है या उबाले गए पानी में डुबोया जाता है, जिससे जहरीली गैसें निकल सकती हैं. ये गैसें सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकती हैं और यूजर्स के साथ-साथ हेयर स्टाइलिस्ट्स को भी प्रभावित कर सकती हैं. कुछ लोगों ने इनके इस्तेमाल के बाद खुजली, जलन, स्किन रिएक्शन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं भी बताई हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इस इंडस्ट्री में स्पष्ट नियमों की कमी है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.

इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from Multivitamins And Ageing: क्या मल्टीविटामिन से थमेगी बढ़ती उम्र की रफ्तार? नई स्टडी में मिले चौंकाने वाले संकेत https://ift.tt/XNaTA0O
via IFTTT
Post a Comment