Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?

Drinking Water In The Morning Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है और प्रेशर बनता है. लेकिन क्या यह सच है? दरअसल, यह बात पूरी तरह मिथ नहीं है. इसका सीधा संबंध डाइजेशन सिस्टम और शरीर में पानी की भूमिका से जुड़ा हुआ है. कब्ज एक आम समस्या है, जो तब होती है जब मल सख्त हो जाता है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लोगों को जीवन में कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है. कई बार इसकी वजह शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी होती है. ऐसे में सुबह पानी पीना इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.

पानी पीने से क्या प्रेशर बनता है?

Apecwater की रिपोर्ट के अनुसार, असल में जब आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो यह आपकी आंतों को एक्टिव करता है. इसे मेडिकल भाषा में 'गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स" कहा जाता है, जिसमें खाना या पानी पेट में जाते ही बड़ी आंत की गतिविधि तेज हो जाती है. यही वजह है कि कई लोगों को सुबह पानी पीने के बाद टॉयलेट का प्रेशर महसूस होता है. पाचन प्रक्रिया को समझें तो जब खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में पहुंचता है, तब तक उसमें से पोषक तत्व निकल चुके होते हैं. बड़ी आंत का काम उस बचे हुए पदार्थ से पानी सोखकर उसे ठोस मल में बदलना होता है. अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो आंत ज्यादा पानी सोख लेती है, जिससे मल सख्त और सूखा हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें- Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पानी का क्या होता है रोल?

यहीं पर पानी की अहम भूमिका सामने आती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मल में नमी बनी रहती है, जिससे वह मुलायम होता है और आसानी से बाहर निकलता है. इसलिए कहा जाता है कि पानी कब्ज में राहत देने में मदद करता है. हालांकि, सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। अगर आप पर्याप्त फाइबर नहीं लेते, तो पानी का असर सीमित हो सकता है. बेहतर परिणाम के लिए पानी के साथ-साथ फल, सब्जियां और फाइबर से भरपूर आहार लेना जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. कुछ मामलों में इससे ज्यादा पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो. ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि शराब और ज्यादा कैफीन वाले पेय पदार्थ शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी? https://ift.tt/GTPkFU3
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post