Can Head Lice Infection Cause Death: चलते-फिरते, ऑफिस में या किसी अन्य जगह आपको अक्सर ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो बार-बार अपना सिर खुजलाते रहते हैं. इसके पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन एक सबसे बड़ी वजह है,जुओं का इंफेक्शन. ज्यादातर लोगों को लगता है कि 'अरे, कोई दिक्कत नहीं, बाल धो लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा' और वे इसे पूरी तरह इग्नोर कर देते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी यही अनदेखी आगे चलकर कितनी खतरनाक हो सकती है? यह समस्या इतनी गंभीर हो सकती है कि आपकी जान पर भी बन आए. दरअसल ओडिशा के पुरी जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां लंबे समय तक सिर में जुओं के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही 12 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना बालंगा थाना क्षेत्र के चंपागड़ा साही इलाके की है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सेहत और समय पर इलाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरी घटना क्या है.

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान लक्ष्मीप्रिया साहू के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी. परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कई महीनों से सिर में जुओं के अत्यधिक इंफेक्शन से परेशान थी. शुरुआत में इसे आम समस्या मानकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन समय के साथ यह इंफेक्शन गंभीर रूप लेता चला गया. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां ने संक्रमण से बचाव के लिए उसका सिर मुंडवाने की सलाह दी थी, लेकिन बच्ची इसके लिए तैयार नहीं हुई. इसी बीच जुओं का संक्रमण पूरे सिर में फैल गया. इंफेक्शन से जुड़ी बदबू और लगातार बढ़ती परेशानी के कारण बच्ची मेंटल रूप से भी प्रभावित होने लगी और उसने बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया. बालों को हमेशा बांधकर रखने की वजह से परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो सका.

खून की उल्टी से बिगड़ गए हालात

हालात तब और बिगड़ गए, जब तीन दिन पहले बच्ची को अचानक खून की उल्टी होने लगी इसके बाद परिजन उसे तुरंत पुरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार रात उसकी मौत हो गई.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ज्यादातर एक्सपर्ट और हेल्थ रिसर्च बताते हैं कि जुओं का इंफेक्शन जानलेवा नहीं होता है. हालांकि,साइंटफिक हेल्थ के बारे में देने वाली बेवसाइ़ट sciencedirect में पब्लिश एक रिसर्च स्टडी के मुताबिक सिर में होने वाली जुएं ऐसे बाहरी पैरासाइट होते हैं, जो इंसान के खून पर निर्भर रहते हैं. यह समस्या सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, उनके देखभाल करने वालों और एक ही घर में रहने वाले लोगों में देखी जाती है. आमतौर पर जुओं को गंभीर स्वास्थ्य खतरा नहीं माना जाता और यह किसी बीमारी को सीधे फैलाने के लिए जानी नहीं जातीं. इसी वजह से कई बार लोग इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, लंबे समय तक और अत्यधिक इंफेक्शन की स्थिति में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं.

12 साल की बच्ची की मौत ने बढ़ाई चिंता

स्टडी में बताया गया कि 26 अगस्त 2020 को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची की मौत ने मेडिकल जगत को झकझोर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत का प्राथमिक कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया, जबकि जांच में सामने आया कि उसे गंभीर आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया था. यह स्थिति लंबे समय तक चले सिर में जुओं के अत्यधिक इंफेक्शन की वजह से बनी थी. मेडिकल रिपोर्ट्स में बताया गया कि बच्ची के सिर में जुओं की संख्या असामान्य रूप से बहुत ज्यादा थी. लगातार खून चूसने की वजह से शरीर में खून की कमी होती चली गई, जो अंत में जानलेवा साबित हुई. इस मामले में बच्ची के माता-पिता पर लापरवाही और बाल उत्पीड़न के आरोप भी लगाए गए.

जुएं और खून की कमी का सीधा संबंध

स्टडीज के मुताबिक, जुएं खून चूसने वाले पैरासाइट होती हैंय एक रिसर्च में पाया गया कि एक वयस्क मादा जूं एक बार में लगभग 0.00015 मिलीलीटर खून चूसती है. अगर किसी बच्चे के सिर में हजारों जुएं दिन में कई बार खून चूसें, तो रोजाना और महीने भर में खून की मात्रा क्लिनिकली खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती है, खासकर पहले से कमजोर या कुपोषित बच्चों में. इसलिए इसको आपको हमेशा हल्के में नहीं लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: शरीर के किन अंगों में सबसे पहले होता है कैंसर? होश उड़ा देगी यह रिपोर्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from Blood Cancer: लगातार थकान और बार-बार बुखार आना सामान्य नहीं, हो सकते हैं इस कैंसर के लक्षण https://ift.tt/JXKgBYC
via IFTTT
Post a Comment