Reading Habit Benefits: अक्सर लोगों को यह कहते सुना जाता है कि किताबें (Books) हमारी सबसे अच्छी और सच्ची दोस्त होती हैं. किताबों के ज़रिए ही लोग एक जगह बैठकर दूसरी जगह के बारे में कल्पना कर लेते हैं. किसी भी समय, काल या परिस्थिति के बारे में जानकारी पाने का सबसे सही और बेहतर तरीका भी किताबों को पढ़ना ही बताया जाता है. हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों में रीडिंग हैबिट (Reading Habit) अच्छी होती है, उनकी मेंटल हेल्थ (Mental Health) भी बेहतर होती है. जानें रीडिंग हैबिट के फायदे..

तनाव छूमंतर

जिन लोगों में लंबे समय से पढ़ने की आदत बरकरार रहती है. उनमें तनाव का लेवल बेहद कम या न के बराबर पाया जाता है. किताबें पढ़ने के शौकीन लोग कहानियों, तथ्यों में इतने खो जाते हैं कि वे अपनी समस्याओं को कुछ देर के लिए भूल जाते हैं. ऐसे में लोगों का तनाव भी कम होता है.

बदलता है नजरिया

अच्छी रीडिंग हैबिट वाले लोगों में ज़िंदगी के पहलुओं को अलग तरीके से देखने का नजरिया आ जाता है. कह सकते हैं कि वे लीग से हटकर, समस्या की असल वजह और उसे दूर करने के तरीकों के बारे में सोच-समझ पाते हैं. इससे आपकी मेंटल हेल्थ मजबूत और बेहतर बनती है. हम जैसा पढ़ते हैं, वैसा सोचते हैं. और जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं. इसलिए रीडिंग हैबिट वाले लोग हमेशा अलग और बेहतर नजरिए के साथ जीना पसंद करते हैं.

समस्या का सामना करने की ताकत

अक्सर देखा जाता है कि लोग परेशानियों के आते ही घबरा जाते हैं, उनके सॉल्यूशन के पीछे नहीं बल्कि समस्याओं के बारे में सोचते हुए मौका गवां बैठते हैं. वहीं रीडिंग हैबिट वाले लोग खुद को परेशानियों को दूर करने के लिए अलग सोच के साथ तैयार रखते हैं. उन्हें किताबों के ज़रिए अलग पहलुओं के बारे में सोचने का तरीका पता होता है. इस तरह वे समस्याओं का हल भी जल्द ही ढूंढ भी लेते हैं.

रिलैक्स ही रिलैक्स

माना जाता है कि अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो कुछ भी पढ़ने की आदत डालें. पढ़ते-पढ़ते कुछ देर में ही आपको नींद आने लगेगी. ऐसा माना जाता है पढ़ने के साथ ही हमारा दिमाग रिलैक्स होता जाता है, जिससे उसमें आ रहे कई सारे ख्याल खत्म हो जाता है. दिमाग को रिलैक्स मिलते ही आपको नींद भी जल्दी आ जाती है.

ये भी पढ़ें-

Monkeypox Virus की खतरनाक 'स्मार्ट नेस', दवाओं को बेअसर करने के लिए तेजी से बदल रहा रूप

from health https://ift.tt/gFTrRNh
via IFTTT
Post a Comment