Binge Eating Disorder : अगर आप या आपका कोई परिचित ज़रूरत से ज्यादा या अपनी भूख से ज्यादा खाना खा रहा है, या उसे बार-बार भूख लग रही है तो हो सकता है कि वो बिंज ईटिंग का शिकार हो. यह एक तरह का डिसऑर्डर है. बिंज ईटिंग ज्यादा खाने की आदत या खाने से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें कोई भी अपनी जरूरत से ज्यादा खाना खाने का आदि हो जाता है. ऐसे लोग थोड़ी-थोड़ी देर में ही खाना मांगने लगते हैं. भले ही उन्हें भूख न लगी हो. आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और कारण..

क्या यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है

बिंज ईटिंग या ज्यादा खाने की आदत को एक तरह से मनोवैज्ञानिक समस्या या डिसऑर्डर के तौर पर देखा जाता है. इस समस्या या डिसऑर्डर का शिकार इंसान के खाना खाने की आदतों में बदलाव में देखा जाता है. वह खाना खाने की आदत को कंट्रोल नहीं कर पाता है. ऐसा इंसान आम तौर पर अकेले खाना खाता है, ताकि उसे कोई भी मना न करें. हालांकि, कई मामलों में ज्यादा खाने के बाद पछतावा भी होता है.

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर के लक्षण

1. ज्यादा खाने की आदत

2. अक्सर भूख महसूस होना

3. मीठा खाने का मन होना

4. सिरदर्द बने रहना

5. पसीना आना

6. चक्कर महसूस होना

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर का इलाज

अगर किसी समय आपको लगता है कि आप बिंज ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो गए हैं तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें. इसका इलाज नीचे दिए गए तीन तरीकों से भी मुमकिन है...

1. स्वयं सहायता कार्यक्रम

2. मनोवैज्ञानिक चिकित्सा

3. सेलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इन हिबिटर (SSRI) एंटीडिप्रेशेन्ट

ये भी पढ़ें-

Scariest Stairs: इन खतरनाक सीढ़ियों को देख थाम लेंगे अपना दिल, फिर भी यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

from health https://ift.tt/wr82s3v
via IFTTT
Post a Comment