खराब गले की दवा हैं किचन के मसाले, इस तरह करें इस्तेमाल

Sore throat Remedies: सर्दियों का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस सीजन में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों में गला खराब होने की समस्या शामिल है. गला खराब होने पर बोलने में परेशानी होने के साथ-साथ खाने पीने में भी समस्या होने लगती है. ऐसे में गले को गर्माहट की जरूरत होती है. अगर आप खराब गले को ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं किचन के मसालों से खराब गले को ठीक करने का तरीका क्या है?

गले खराब होने पर क्या करें?

गला खराब होने पर आप निम्न उपायों को फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

अदरक और शहद

अगर आपका गला काफी ज्यादा खराब है, तो अदरक आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच अदरक का रस लें. इसमें थोड़ा सा शहद और 1 चुटकी काली मिर्च पीसकर इसका सेवन करें. इससे गले के गर्माहट मिलेगी, जिससे गले का दर्द और संक्रमण दूर हो सकता है.

तुलसी है फायदेमंद

खराब गले की परेशानी को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियां काफी हेल्दी साबित हो सकती हैं. तुलसी की पत्तियों में मौजूद गुण गले की परेशानियों को दूर कर सकता है. इसका सेवन करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को 1 कप पानी में डालकर उबाल लें. अब इस पानी से गरारे करें. इससे गले की खराश, गले में दर्द, गला बैठना जैसी समस्या दूर हो सकती है.

लौंग-काली मिर्च

गले में दर्द या फिर खराश की परेशानी को कम करने के लिए लौंग और काली मिर्च आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. इसके लिए एक गिलास गर्म पानी लें. इसमें 1 से 2 लौंग, काली मिर्च पाउडर और शहद डालकर इसे अच्छे से उबालें. अब इस पानी को चाय की तरह पिएं. इससे गले के संक्रमण से छुटकारा मिलेगा. साथ ही गले की अन्य परेशानियां भी दूर होंगी.

ये भी पढ़ें-

मां के पेट से ही स्वाद और गंध पहचानने लगता है बच्चा, जानिए कौन सी चीजें खाकर खुश होता है गर्भ में पलने वाला शिशु

1 दिन में कितनी मात्रा में खाएं नमक, चीनी और तेल? WHO ने सभी देशों को किया अलर्ट

from health https://ift.tt/BRxteAl
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post