Benefits of Drinking Kombucha :कोम्बुचा नाम ही आप पहली बार सुन रहे होंगे. कोम्बुचा एक हल्का एनरजेटिक ड्रिंक है जो बिलकुल ब्लैक या ग्रीन टी जैसा होता है. इसका बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य लाभों के लिए सेवन किया जाता है . इसमें कुछ ऐसे हेल्दी एलिमेंट्स मौजूद हैं जो आपके पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं और अक्सर वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. कई बॉलीवुड स्टार्स भी इसका इस्तेमाल कर खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है कोम्बुचा ड्रिंक और क्या है इसके फायदे.

क्या है कोम्बुचा

कोम्बुचा एक फर्मेंटेड काली चाय यानी ब्लैक टी है. इसमें ब्लैक टी को टी फंगस की मदद से फर्मेंट किया जाता है. ये प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चलती है और इसमें शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है. एक बार फर्मेंट होने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार आप इसमें इंग्रेडिएंट्स के साथ मिलाया जा सकता है. गर्म या ठंडा दोनों ही तरह से इसे पिया जा सकता है. यह कैफीन फ्री होती हैं.

कोम्बुचा पीने के फायदे

टेस्टी टी

जबकि कोम्बुचा धीरे-धीरे फर्मेंट कर रहा होता है, इसमें मौजूद कई तरह कर एंजाइम शक़्कर और चाय को 7 से 10 दिनों की अवधि में हल्के खट्टे, कार्बोनेटेड और ताज़ा पेय में बदल देते हैं, जिससे इसका स्वाद बहुत शानदार लगने लगता है.

आंतों के लिए बेहतरीन

कोम्बुचा में आमतौर पर कई एसिड, विटामिन और कुछ हाइड्रोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं.

कैंसर के खतरे को कम करता है

कोम्बुचा कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करता है. इसके अंदर पाए जाने वाला बैक्टीरिया कैंसर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है. हालांकि अभी इसपर ओर रिसर्च की जरूरत हैं.

वजन घटाने का उपाय

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को बेहतरीन बताया गया है. हालांकि इसका कंपैरिजन करना गलत है . लेकिन जब आप टी में से कोम्बुचा बनाते हैं तो वह आपकी आंतो को भी हेल्दी रखता है औऱ आपको वजन घटाने में भी मदद करता है.

लिवर को बनाए हेल्दी

कोम्बुचा शरीर में ऐसे तत्वों को मारता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाते है . साथ ही कोम्बुचा लिवर को भी स्वस्थ रखता है और उसे ऐसी चीजों से बचाता है जो उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ये भी पढ़ें

Health Tips: एल्युमीनियम के बर्तन में गलती से भी न पकाएं ये चीजें, हो सकता है जहर से भी ज्यादा खतरनाक

चाय तो आप रोज पीते होंगे, लेकिन हरी मिर्च और अदरक की ये वाली चाय पिएंगे तो कहेंगे वाह, ये है रेसिपी

from health https://ift.tt/ebWjYoL
via IFTTT
Post a Comment