Hearing Loss : हियरिंग लॉस यानी बहरापन एक ऐसी स्थिति है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को एक कान या फिर दोनों ही कानों से आंशिक या पूरी तरह से सुनाई नहीं देता है. इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है. धीरे-धीर समय के साथ यह समस्या और अधिक बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर आपको किसी कारण से कम सुनाई दे या फिर कान में किसी तरह की समस्या महसूस हो तो इस स्थिति में डॉक्टर या एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लें. आइए जानते हैं हियरिंग लॉस के कुछ मुख्य लक्षणों, कारणों और इलाज के बारे में-

हियरिंग लॉस के लक्षण - Hearing Loss Symptoms

लोगों की बातों को समझने में कठिनाई होना.

बातें सुनाई देना, लेकिन उसे समझने में परेशानी होना.

बार-बार एक ही बात को बोलना या दोहराना

काफी ज्यादा थकान महसूस होना.

कान में सनसनाहट की आवाज आना.

सिरदर्द और कमजोरी महसूस करना.

कानों में घंटी की अवाज आना.

अनाचक कुछ सुनाई न देना, इत्यादि.

हियरिंग लॉस के कारण - Hearing Loss Causes

बढ़ती उम्र के साथ सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. इससे आपके कान काफी कमजोर हो सकते हैं.

अधिक शोर वाले स्थान पर काम करना या फिर रहने के कारण हियरिंग लॉस की समस्या हो सकती है.

अनुवांशिक विकार या फिर फैमिली में बहरापन का इतिहास होना.

ऑटो इम्यून डिजीज से ग्रसित होने पर भी हियरिंग लॉस की परेशानी हो सकती है.

ऑटोटॉक्सिस दवाओं का सेवन करने की वजह से यह परेशानी हो सकती है.

हियरिंग लॉस का इलाज - Hearing Loss Treatment

सुनने की क्षमता कम या फिर कमजोर होने पर डॉक्टर शुरुआती अवस्था में कुछ दवाएं दे सकता है. वहीं, कान अगर पूरी तरह से डैमेज हो गया है, तो इस स्थिति में मशीन लगाने की भी सलाह दे सकता है.

हियरिंग लॉस के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सुनाई देने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें:

Fig For Health: अंजीर खाने के हैं कई फायदे, दूर रहता है डायबिटीज जैसा भयानक रोग

from health https://ift.tt/bNkIlGB
via IFTTT
Post a Comment