Vitamin E Source: विटामिन ई (Vitamin E For Health) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन ई से त्वचा और बाल (Vitamin E For Skin And Hair) स्वस्थ और मजबूत बनते हैं. अगर शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए तो इसका असर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) पर भी पड़ता है. विटामिन ई मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है. एलर्जी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी विटामिन ई करता है. जानते हैं विटामिन ई से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं और कमी होने पर कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है?

विटामिन ई के फायदे

1- एंटी एजिंग- एंटी एजिंग ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे बढ़ती उम्र का असर कम होता है. विटामिन ई से त्वचा पर झुर्रियों कम होती हैं.

2- मानसिक रोग- मानसिक रोगों को दूर करने में विटामिन ई फायदेमद है. विटामिन-ई की कमी से मानसिक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. मानसिक तनाव और दूसरी समस्याओं को दूर करता है.

3- आरबीसी निर्माण- शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन-ई मदद करता है. गर्भावस्था में विटामिन- ई से बच्चे को खून की कमी से बचा सकते हैं.

4- त्वचा के लिए फायदेमंद- कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है. क्लिंजर में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है. त्वचा पर नमी लाने के लिए भी विटामिन-ई जरूरी है.

5- इम्यूनिटी मजबूत- विटामिन ई के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत बनती है. विटामिन ई खाने से शरीर में होने वाली एलर्जी की समस्दूया भी दूर हो जाती है.

6- कोलेस्ट्रॉल कम करे- विटामिन ई शरीर में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा को कम करने में मदद करता है. विटामिन ई की कमी से कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ सकता है.

विटामिन ई की कमी से बीमारी

1-अगर शरीर में विटामिन E की कमी है तो ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं मिल पाता.
2- विटामिन ई की कमी से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में नहीं रहता.
3- बाल और त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं.
4- कई लोगों में विटामिन ई की कमी से मानसिक विकार हो जाते हैं.
5- विटामिन ई की कमी से इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है.

ये भी पढ़ें:

Diabetes: घर पर डायबिटीज चेक करने का सबसे सही तरीका, जानिए खाने से पहले और बाद में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर

from health https://ift.tt/B3iSdGx
via IFTTT
Post a Comment