Health Tips in Hindi: आजकल हर किसी के हाथ में मोबाइल देखने को मिल ही जाता है, जिससे वह बार-बार अपने फोन की स्क्रीन ऑन करके देखता रहता है. इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम से व्यक्ति अपना समय लैपटॉप पर काम करते हुए बिताता है. ऑफिस का काम करने के बाद व्यक्ति मनोरंजन के लिए टीवी देखता है. इससे लगभग व्यक्ति का पूरा समय गैजेट्स स्क्रीन के सामने ही बीतता है, जिसके चलते कई तरह की परेशानियां होने का खतरा बना रहता है.

खराब लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के चलते लोग बाहर घूमना बंद कर दे रहे हैं. लोगों से मिलने-जुलने के लिए समय नहीं निकाल पाते. इसके अलावा ठंड का मौसम होने के चलते भी उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में वे घर में ही रहकर गैजेट्स की मदद से अपना टाइम पास करते हैं.

अधिकतम समय स्क्रीन के सामने बिताने से मनुष्य को आंखों की समस्या, सिर दर्द, अनिंद्रा, डिप्रेशन और एंजाइटी की भी समस्या हो सकती है. इसलिए आपको सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान देते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना हैं, जिससे आपकी लाइफ अच्छी चलती रहे. साथ ही स्क्रीन टाइम को भी कम करना चाहिए.

ऐसे करें स्क्रीन टाइम को कम

गैजेट्स का कम से कम प्रयोग करें.

गैजेट यूज करने का समय निर्धािरत करें.

ब्रेक के वक्त स्कीन को न देखें.

बिना स्क्रीन के काम करने की कोशिश करें.

फोन के सिर्फ बहुत जरूरी नोटिफिकेशन को ऑन रखें.

घर से बाहर टहलने के लिए जाएं.

अपने घर को डिवाइस फ्री एरिया बनाएं.

एक बार में एक ही स्क्रीन देखें.

सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें.

ऐसे खेल खेलें जो बिना स्क्रीन के खेले जाते हैं.

परिवार और दोस्तों साथ बैठकर बातें करें.

Health Tips: बालों को रूखा और बेजान होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Kitchen Hacks: Badam Halwa खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from health https://ift.tt/C9lKD12
via IFTTT
Post a Comment