सब्जियों को लेकर अक्सर ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि दो खास सब्जियों को साथ खाने से किडनी में पथरी बन जाती है. लेकिन हर ऐसी बात सच नहीं होती, पथरी बनने का मामला सिर्फ दो सब्जियों को एक साथ खाने से तय नहीं होता है. इसमें पानी की कमी, खाने की आदतें, शरीर में कैल्शियम और ऑक्सलेट का संतुलन, ज्यादा नमक और कुछ दूसरी चीजें भी अहम रोल अदा करते हैं.

क्या सब्जियां खाने से पथरी बनती है?

आम तौर पर किसी खास सब्जियों को साथ खाने से पथरी बनने का सीधा वैज्ञानिक सबूत नहीं है. किडनी स्टोन कई वजहों से बन सकती है, और इसका सबसे आम किस्म का कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन है. ऑक्सलेट कुछ खान पान में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है.इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि जैसे ही दो खास सब्जियां एक साथ खाई जाई, पथरी बन जाएगी. किसी व्यक्ति के लिए जोखिम उसकी पूरी डाइट और शरीर की स्थिति पर निर्भर कर सकता है.

यह भी पढ़ें:शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब

इस सब्जियों में होता है ऑक्सलेट

पालक में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है. जिन लोगों को कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनने की समस्या रहती है, उन्हें बहुत ज्यादा ऑक्सलेट वाली चीजों का खान पान कम करने की सलाह दी जाती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर कोई पालक खाना बंद ही कर दे. कुछ दूसरी सब्जियों और खानों में भी ऑक्सलेट पाया जाता है. यहां मात्रा और एक शख्स की हालत ज्यादा अहम होता है. अगर पहले पथरी हो चुकी है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन से अपनी डाइट के बारे में सलाह लेना बेहतर रहता है.

पथरी से बचने के लिए क्या है जरूरी?

किडनी स्टोन से बचने के लिए सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि कौन सी सब्जी किसके साथ खाई जा रही है. डॉक्टर के मुताबिक पीना सबसे जरूरी बातों में शामिल है. पानी कम पीने से पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो सकता है, और उसमें मौजूद कुछ पदार्थ क्रिस्टल बनाकर पथरी हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा नमक खाना भी किडनी स्टोन का खतरा को बढ़ा सकता है. इसलिए खाने में नमक की मात्रा पर ध्यान देना और पानी पीना बेहद जरूरी है.

हर व्यक्ति के लिए हर चीज नहीं होती

अगर किसी व्यक्ति को पहले किडनी स्टोन हो चुका है तो उसकी डाइट इस बात पर भी निर्भर कर सकती है कि पथरी किस तरह की पथरी थी. इसलिए इंटरनेट पर मिलने वाली ये सब्जियां कभी साथ न खाएं जैसी बातों पर आंख बंद करके भरोसा करना समझदारी नहीं है. वैसे सब्जियां आम तौर पर हेल्थी डाइइट का हिस्सा हैं. बिना वजह कई सब्जियां बंद करने के बजाय अपनी परेशानी और पुराने टेस्ट के हिसाब से डॉक्टर से सही सलाह लेना ज्यादा बेहतर है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

from मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान https://ift.tt/vmAipUz
via IFTTT
Post a Comment