Checking Phone After Waking Up: सुबह-सुबह उठते ही कई लोगों की आदत होती है कि वे गर्म पानी पीते हैं, एक्सरसाइज करने जाते हैं, ये सारी बातें तो अच्छी आदतों में गिनी जाती हैं, पर एक ओर आदत होती है जिसे अक्सर हर कोई नजरअंदाज कर देता है, वह है सुबह की शुरुआत फोन देखकर करना. आज के समय में नींद खुलते ही सबसे पहला काम मैसेज, सोशल मीडिया और खबरें चेक करना बन गया है.

कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि करीब 70 से 80 प्रतिशत लोग जागने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही अपना फोन उठा लेते हैं. यह आदत देखने में बहुत छोटी लगती है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों पर नुकसान पहुंचाती है. वे यह भी बताते हैं कि समय रहते इस आदत को नहीं सुधारा गया, तो यह आगे चलकर एक बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है.

सुबह-सुबह मोबाइल चलाने से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

यह बात जानकर कई लोगों के दिमाग में आता है कि आखिर सुबह-सुबह फोन चलाने से क्या होता है. ऐसे में बता दें कि असल में जब हम सोकर उठते हैं, तो हमारा दिमाग एक हल्की सी नींद और जागने के बीच की अवस्था में होता है, जिसे विशेषज्ञ "स्लीप इनर्शिया" कहते हैं. इस समय दिमाग को धीरे-धीरे जागने और शांत तरीके से एक्टिव होने की जरूरत होती है. लेकिन जैसे ही हम फोन उठाकर मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया देखना शुरू करते हैं, तब दिमाग पर अचानक से बहुत सारी जानकारी का बोझ पड़ जाता है.

हालांकि ये प्रतिक्रियाएं जरूरत पड़ने पर की जाएं तो उसका असर उतना नहीं होता है, जैसे सोते वक्त किसी की कॉल आ जाए या फिर कोई जरूरी मैसेज आ जाए, लेकिन वहीं अगर यह प्रक्रिया रोज दोहराई जाए, तो धीरे-धीरे शरीर हमेशा हल्के तनाव की स्थिति में रहने लगता है.

यह भी पढ़ेंः Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद

फोन की स्क्रीन कैसे बिगाड़ती है नींद और मानसिक सेहत

सिर्फ मानसिक सेहत ही नहीं, बल्कि यह आदत नींद के पूरे पैटर्न को भी बिगाड़ देती है. सुबह फोन की स्क्रीन से निकलने वाली तेज रोशनी शरीर की प्राकृतिक घड़ी यानी बॉडी क्लॉक को गड़बड़ कर देती है, जिससे रात में नींद ठीक से नहीं आती. नींद पूरी न होने का असर पूरे दिन की एनर्जी, याददाश्त और काम करने की क्षमता पर पड़ता है. इसके अलावा जो लोग सुबह उठते ही नकारात्मक खबरें या तनाव भरी जानकारी देखने लगते हैं, उनका पूरा दिन ही चिड़चिड़ापन और बेचैनी में गुजरता है.

सुबह मोबाइल की आदत छोड़ने के आसान और असरदार तरीके

इस परेशानी के साथ-साथ विशेषज्ञ इससे बचने के तरीके भी बताते हुए कहते हैं कि, जिन लोगों को सुबह उठते ही फोन चलाने की आदत होती है उन्हें सबसे पहले फोन को बेडरूम से बाहर या बिस्तर से दूर चार्जिंग पर रखना चाहिए, ताकि उठते ही हाथ फोन की तरफ न बढ़े. इसके अलावा अलार्म के लिए फोन की जगह अलार्म घड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ेंः 20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

from क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान https://ift.tt/7moHc0J
via IFTTT
Post a Comment