पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, अनाया बांगर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वह मार्च में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाने जा रही है. उनकी यह सर्जरी थाईलैंड के बैंकॉक में होगी. इससे पहले साल 2024 में वह हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ले चुकी है. अनाया बांगर के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर वैजिनोप्लास्टी को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ गई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वैजिनोप्लास्टी क्या होती है जिसे अनाया बांगर कराने जा रही है.

क्या होती है वैजिनोप्लास्टी?

वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए वजाइना बनाया जाता है. यह प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का हिस्सा मानी जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं में वजाइना जन्म से पूरी तरह विकसित नहीं होता है, ऐसे मामलों में वजाइना की संरचना को ठीक करने के लिए यह सर्जरी की जाती है. इसके अलावा जेंडर कंफर्मेशन सर्जरी के तहत ट्रांसजेंडर महिलाएं भी वैजिनोप्लास्टी करवाती है, ताकि शरीर की बनावट उनकी जेंडर पहचान के अनुरूप हो सके.

किन स्थितियों में पड़ती है जरूरत?

यह सर्जरी सिर्फ जेंडर ट्रांजिशन का हिस्सा नहीं है. कुछ जन्मजात समस्याओं, हार्मोनल कारणों या मेडिकल कंडीशन की वजह से भी वजाइना का विकास प्रभावित हो सकता है. कुछ प्रकार के कैंसर या अन्य सर्जरी के बाद वजाइना की ओपनिंग पर असर पड़ने की कंडीशन में भी डॉक्टर वैजिनोप्लास्टी की सलाह देते हैं. इसका उद्देश्य शरीर की संरचना को सुधारना और नॉर्मल शारीरिक कार्यों को सुचारू बनाना होता है.

कैसे की जाती है यह सर्जरी?

वैजिनोप्लास्टी एक समय लेने वाली प्रक्रिया है, जिसे एक्सपीरियंस प्लास्टिक सर्जन की ओर से किया जाता है. इसके ऑपरेशन के दौरान शरीर के प्राइवेट पार्ट की स्किन या अन्य टिशु की मदद से वजाइना का निर्माण किया जाता है. वहीं सर्जरी के बाद मरीज को कुछ दिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाता है, दवाइयां दी जाती है और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्पेशल देखभाल करनी होती है. वहीं वैजिनोप्लास्टी सर्जरी के बाद पूरी तरह रिकवर होने में आमतौर पर कुछ हफ्तों का समय लगता है.

कितना आता है खर्च?

भारत में वैजिनोप्लास्टी का खर्चा आमतौर पर 3 लाख से 10 लाख रुपये के बीच बताया जाता है. हालांकि यह रकम सर्जन के एक्सपीरियंस, केस कितना गंभीर हैं और हॉस्पिटल या शहर कौन सा है इस पर भी निर्भर करता है. वहीं भारत के मुकाबल इस सर्जरी के लिए दूसरे देशों में खर्च ज्यादा आ सकता है.

ये भी पढ़ें-Cancer Types in India: भारत में तेजी से पांव पसार रहे हैं ये 5 कैंसर, ऑन्कोलॉजिस्ट से जानें कैसे खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रही है खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

from Shwaasa AI App: फोन के सामने खांसेंगे, ऐप बता देगा फेफड़ों का हाल! AIIMS ने इस AI ऐप को दी मंजूरी, जानें कैसे काम करता है काम https://ift.tt/l2mDy1f
via IFTTT
Post a Comment