अगर आपके यहां भी दूध में पानी मिला रहे हैं 'दूध वाले भैय्या'...तो दूध का दूध, पानी का पानी करने के लिए आज़माएं FSSAI की ये आसान सी ट्रिक

Milk Purity : खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें तो आप रोज पढ़ते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाले चीनी, दाल, दूध और सब्जियों में काफी मिलावट होती है लेकिन आपको पता भी नहीं चल पाता है. यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है. खाने की चीजों में खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकता है. मिलावट से दूध भी अछूता नहीं रह गया है. दूध में पानी, यूरिया, स्टार्च और कई चीजों की मिलावट की जाती है. अगर आपके घर में भी दूध (Milk Purity) आता है तो आसान तरीके से पता कर सकते हैं कि वह असली है या नकली. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इसका सिंपल तरीका बताया है. आइए जानते हैं...

कहीं आपके दूध में भी तो पानी नहीं

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाले लिक्विड में दूध भी शामिल है. यह संपूर्ण आहार माना जाता है. यह पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. लेकिन सच्चाई यह है कि आप दूध की बजाय पानी ही पी रहे हैं. आजकल धड़ल्ले से दूध में पानी मिलाया जा रहा है. इस काम को इतनी चालाकी से अंजाम दिया जाता है कि पता लगाना आसान नहीं होता है.

दूध में कितना पानी होता है

गाय के दूध में करीब 87% पानी मिलता है और बाकी 13% में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स मिलता है. अगर आपको शुद्ध दूध मिल भी रहा है तो उसमें ज्यादा पानी है. अब अगर इसमें ऊपर से भी पानी मिला लिया जाए तो वह कितना ही पौष्टिक होगा. मिलावट वाला दूध पीने से शरीर प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, फैट और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व नहीं मिलता है. इससे शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है.

दूध में पानी की मिलावट इस तरह चेक करें

सबसे पहले कांच का एक बड़ा और साफ टुकड़ा या प्लेट लें.

एक हाथ से इसे पकड़कर इस पर एक से दो ml दूध डाल दें.

अब अगर दूध धीरे-धीरे नीचे आ रहा है और पीछे सफेद धार छोड़ रहा है तो इसका मतलब यह शुद्ध है.

अगर दूध तेजी से नीचे आ रहा है और पीछे सफेद धार नहीं बन रही तो इसका मतलब इसमें पानी मिलाया गया है.

यह भी पढ़ें

जैतून या नारियल का तेल दोनों में से हेल्थ के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? न्यूट्रिशनिष्ट से जानें

from health https://ift.tt/0eUzjhJ
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post