Food Poisoning : गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचना है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. खानपान पर सही ध्यान न देने पर फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती हैं. फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning ) से उल्टी, सिरदर्द, जी मिचलाना, पेट में दर्द, डायरिया जैसी समस्या हो जाती है. कई बार इसकी वजह से थकान भी होने लगती है. ऐसे में लापरवाही से बचते हुए डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करवाना चाहिए. कुछ घरेलू इलाज भी काफी असरदार होते हैं.

फूड प्वाइजनिंग कैसे हो जाती है

खराब खाना खाने से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. मतलब खराब खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. आप खाने में क्या खाते हैं, यह ज्यादातर उसी पर निर्भर करता है. खाने में प्याज का इस्तेमाल करने से खाना ज्यादा समय तक अच्छा नहीं रहता है. कुछ घंटों में ही यह खराब हो सकता है. अगर वातावरण में गंदगी रहती है तो भी फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. अगर कोई बीमार है और वह खाने को छू देता है तो उसके शरीर के विषाणु उस खाने में आ सकते हैं और भोजन दूषित हो सकता है. खाना पकाते समय भी इस्तेमाल की जाने वाली चीज अगर इस्तेमाल करते हैं तो खाना जहरीला बन सकता है.

फूड पॉइजनिंग के क्या लक्षण होते हैं

उल्टी या पेट दर्द

अगर कुछ खाने के बाद पेट में दर्द होता है या उल्टी आती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कुछ भी दूषित खाने के बाद उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है.

डिहाइड्रेशन और कमजोरी

दूषित खाना खाने से लूज मोशन के साथ डिहाइड्रेशन का शिकार होना कॉमन है. इससे ज्यादा प्यास लगेगी और मुंह बार-बार सूख जाएगा. चक्कर आना, थकान और कमजोरी भी महसूस होती है.

फीवर

फूड पॉइजनिंग के बाद शरीर हीट हो जाता है. ऐसा लगता है जैसे फीवर हो गया है. अगर तेज बुखार सा लगे तो लापरवाही से बचें और तत्काल डॉक्टर को जाकर दिखाएं और दवा लें.

पेट में ऐंठन

फूड पॉइजनिंग की वजह से लूज मोशन ज्यादा होती है. दो से तीन दिन तक यह रह सकता है. कुछ खाने के बाद पेट दर्द और पेट के आसपास गांठ दिखे तो डॉक्टर को दिखाएं.

गर्मी में फूड पॉइजनिंग की समस्या क्यों होती है

खाना बचने के बाद उसे स्टोर किया जाता है. गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है. इसमें वायरस, बैक्टीरिया आ सकते हैं. इस मौसम में चिकन, मटर, मछली, प्याज की सब्जी, मसालेदार सब्जियां, दूध पनीर, चना, मशरूम, कच्चे अंडे जैसी चीजों से फूड पॉइजनिंग की समस्या ज्यादा रहती है.

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए क्या करना चाहिए

अगर खाना बन गया है तो उसे ज्यादा देर रखने की बजाय जल्दी से खा लें.

फास्ट फूड, जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें.

प्लास्टिक में रखे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें.

फूड पॉइजनिंग की समस्या होने पर अदरक, नींबू, केला, सेब के सिरके का सेवन करें.

हालत ज्यादा खराब हो तो डॉक्टर से इलाज करवाएं.

यह भी पढ़ें

Pasta खाकर भी तेजी से कम कर सकते हैं आप, बस बनाने के तरीके में करना होगा ये मामूली बदलाव

from health https://ift.tt/SFrOsoH
via IFTTT
Post a Comment