कय आपक पट स भ खन क बद आत ह गड़गड़ क आवज़ य ह सकत ह वजह पट क ऐस रख हलक

Stomach Growling Reason: कहा जाता है कि खाने से पहले यानी भूख लगने पर पेट (stomach sound)से गुड़ गुड़ की आवाज आती है, जिसका मतलब होता है कि पेट खाली है. लेकिन कई बार ऐसी आवाज भोजन करने के बाद भी और अक्सर कभी भी आ जाती है. भोजन करने के बाद पेट से आने वाली इस आवाज को स्टमक ग्राउलिंग (Stomach Growling )कहते हैं. हालांकि भोजन करने के बाद जब खाना आंत से गुजरता है तो पेट से कभी कभी ऐसी आवाज आना लाजमी है. लेकिन अगर हर बार भोजन के बाद पेट से ऐसी आवाज आ रही है तो इसको सीरियसली लेना जरूरी हो जाता है. दरअसल जब खाना पचने की प्रोसेस में आंत से गुजरता है तो पाचन तंत्र की मांसपेशियों संकुचित होकर अपना आकार बदलती है और इससे ये आवाज आती है. लेकिन जब आंत में कोई परेशानी होती है तो भी ऐसी आवाज आती है. ऐसा इसलिए होता है कि हम अपनी डाइट और भोजन करने के तरीके में कुछ गलती कर रहे हैं.

पेट से आवाज आने के गंभीर कारण

कई बार ज्यादा ड्रिंक्स पीने की वजह से भी पेट से ऐसी आवाज आती है. दरअसल जब कम समय में आप ज्यादा कार्बोनेडेट ड्रिंक्स लेते हैं तो पेट में गैस के बबल बनते हैं और इस वजह से पेट से गुड़ गुड़ की आवाज आती है.गैस्ट्रोपैसिस का विकार होने पर भी पेट से आवाज आने लगती है क्योंकि इस दौरान पेट से छोटी आंत में भोजन आने की गति धीमी या बंद हो जाती है. इसका दूसरा कारण गर्भावस्था हो सकता है. गर्भाशय के बढ़ने औऱ हार्मोन में बदलाव के चलते भी पेट से आवाज आती है. इसके अलावा आंत में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर भी पेट से गुड़ गुड़ की आवाज आती है.

पेट से आती आवाज को रोकने के तरीके

पेट से आती इस आवाज को रोकने के लिए आपको कुछ खास तरीकों पर गौर करने की जरूरत है. एक साथ ज्यादा पानी पीने से बचें. अगर पानी पीना है तो सिप करके धीरे धीरे पिएं. भोजन करते समय उसे अच्छे से चबाने की आदत डेवलप करें. खट्टी चीजों और शराब का सेवन कम करने पर गौर करें. जो चीजें पेट में गैस बनाती हैं, उनसे परहेज करने पर Stomach Growling की समस्या दूर हो सकती है. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और ज्यादा समय तक पेट को खाली ना रखें. अगर ऐसी समस्या बार बार आती है तो आपको डॉक्टर से भी संपर्क जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें

बढ़ने से ज्यादा खतरनाक है शुगर का घटना, क्या आप जानते हैं क्या क्या हो सकती हैं मुश्किलें

from health https://ift.tt/GAel7Fo
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post