Anushka Sharma Fitness Tips : खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए सेलिब्रिटीज कड़ी मेहनत करते हैं. बॉडी को सही शेप में रखने के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं. हम सभी अक्सर उनकी फिटनेस देख, उनके जैसा बनना चाहते हैं लेकिन क्या हम सभी वो सब करते हैं, जो वे करते हैं. सबसे ज्यादा फिट एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम भी है. मां बनने के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत की और पहले जैसी अपनी बॉडी शेप बना ली. इसके पीछे जितना उनका वर्कआउट है, उतना ही उनके डिनर का टाइम भी. एक इवेंट के दौरान जब अनुष्का ने अपने डिनर का टाइम (Anushka Sharma Dinner Time) बताया तो हर कोई हैरान रह गए. इसका अंदाजा भी लगाना कठिन है.

इतनी जल्दी डिनर कर लेती हैं अनुष्का शर्मा

हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ एक इवेंट में पहुंची. वे काफी फिट नजर आ रही थीं. इस बीच जब उनसे फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे रात का डिनर शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक कर लेती हैं और रात 9:30 बजे तक किसी भी सूरत में सो जाती हैं. जब वे डिनर करती हैं, तब गर्मियों में सूरज भी नहीं ढला होता है.

अनुष्का शर्मा लंच कब करती हैं

अपनी लाइफस्टाइल को लेकर बात करते हुए अनुष्का शर्मा बताती हैं कि उन्होंने खाने का वक्त पूरी तरह बदल दिया है. उनका दोपहर का लंच सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक हो जाता है. डिनर भी जल्दी करती हैं. इससे उन्हें एक नहीं कई फायदे मिलते हैं. इसकी जानकारी भी उन्होंने दी है.

सूर्यास्त से पहले डिनर करने के जबरदस्त फायदे

बॉडी ज्यादा रिलैक्स होती है

नींद अच्छी और गहरी होती है

नींद की समस्याएं दूर हो जाती हैं

सुबह उठकर फ्रेश फील करते हैं.

एनर्जी बढ़ जाती है

फोकस और थिंकिंग क्लीयर होती है

अनुष्का शर्मा के फिटनेस मंत्र

अनुष्का शर्मा का कहा है कि हर किसी को सेलिब्रिटी को आंख बंद करके फॉलो करने से बचना चाहिए. जबतक वे खुद एक्सपर्ट न हो. आपके लिए जो डाइट और वर्कआउट बेस्ट है, उसे ही चुनें. हर इंसान की बॉडी, हेल्थ कंडीशन और फिजिकल एक्टिविटी हमेशा अलग-अलग होती है.

यह भी पढ़ें

इन 4 बातों को याद रखिए होलिडे पैकेज वाले नहीं ठग पाएंगे, वर्ना तो 10 की चीज 100 में बेच देंगे

from health https://ift.tt/eBTG1ZI
via IFTTT
Post a Comment