ब्रेड, टमाटर से लेकर तरबूज तक.... भूलकर भी फ्रिज में ना रखें ये 10 खाने की चीजें! फ्रिज पर चिपका ले ये लिस्ट

Never Store These Things In Fridge: गर्मियों में खाने-पीने की चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती है, ऐसे में इन्हें फ्रेश रखने के लिए हम इन्हें फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन दस ऐसी चीजें हैं जो हमें कभी भी फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए. हाल ही में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने उन 10 चीजों के बारे में बताया जिन्हें हमें फ्रिज में कभी भी स्टोर नहीं करना चाहिए.

ब्रेड

अगर आप फ्रिज में ब्रेड को रखते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि फ्रिज में ब्रेड स्टोर करने से यह जल्दी खराब हो जाती है और कड़क भी हो जाती है.

टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर प्रकार की डिशेज में होता है, लेकिन इसे फ्रिज में रखने से इनका स्वाद और इनकी बनावट दोनों खराब हो जाती हैं.

शहद

शहद का इस्तेमाल करने के बाद इसे कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे यह semi-solid हो जाता है और उसमें क्रिस्टल्स बन जाते हैं.

तरबूज

ठंडा-ठंडा तरबूज खाना सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन फ्रिज में कभी भी तरबूज को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे फ्रिज में रखने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म होने लगते हैं. इतना ही नहीं इसका रंग और फ्लेवर भी बदल जाता है.

आलू

फ्रिज में भूलकर भी हमें आलू नहीं रखने चाहिए, क्योंकि आलू में स्टार्च होता है और फ्रिज में रखने से इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है.

प्याज

प्याज को फ्रिज में रखने से यह नमी को बहुत जल्दी अब्जॉर्ब कर लेती है और खराब हो जाती है.

लहसुन

लहसुन को फ्रिज में रखने से इसमें अंकुर निकल आते हैं और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है, ऐसे में फ्रिज में लहसुन को कभी नहीं रखना चाहिए.

केला

केले को कभी भी आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इसका रंग, बनावट और स्वाद तीनों खराब हो जाता है और केला बाहर से काला पड़ने लगता है.

कॉफी

जी हां कॉफी को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह फ्रिज की नमी को अब्जॉर्ब कर लेती है और कड़क हो जाती है. इतना ही नहीं अन्य चीजों के कांटेक्ट में आने से कॉफी का स्वाद भी बिगड़ जाता है.

ऑलिव ऑयल

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने यह भी बताया कि आपको फ्रिज में कभी भी ऑलिव ऑयल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सॉलिड हो जाता है और इसमें क्रिस्टल जमने लगते हैं.

यह भी पढ़ें

बचा हुआ खाना प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में करते हैं स्टोर? तुरंत छोड़ दें अपनी आदत, वर्ना...

from health https://ift.tt/FkPnpa0
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post