Thyroid Symptoms: अमूमन हमें लगता है कि वजन बढ़ना या कम होना ही थायराइड का एक लक्षण होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गंभीर बीमारी के कुछ साइलेंट संकेत भी होते हैं, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसी बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और थायराइड के बढ़ते प्रसार को कम करने के लिए हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है. ऐसे में आज के दिन हम आपको बताते हैं थायराइड के इन गंभीर लक्षणों के बारे में.

थायराइड के लक्षण हाइपरथायरायडिज्म(सुपर एक्टिव) और हाइपोथाइरॉएडिज्म (कम एक्टिव) पर निर्भर करते हैं-

नजरअंदाज ना करें हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण

1. सुपर एक्टिव या हाइपरथायरायडिज्म का एक लक्षण वजन घटाने में समस्या होती है.

2. इसमें भूख में वृद्धि हो जाती है.

3. हाइपरथायरायडिज्म में दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज या अनियमित हो सकती है.

4. इसके अलावा घबराहट, चिंता या चिड़चिड़ापन, हाथों का कांपना शामिल है.

5. हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण में व्यक्ति गर्मी के प्रति बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा पसीना आता है.

6. हाइपरथायरायडिज्म का एक लक्षण पीरियड रेगुलर ना होना या पीरियड पैटर्न में बार-बार बदलाव होना भी संभव है.

7. इसके साथ ही थकान, मांसपेशियों में कमजोरी ,सोने में दिक्कत, दस्त जैसी समस्या हाइपरथायरायडिज्म में हो सकती है.

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

1. हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण में लगातार थकान महसूस करना और एनर्जी में कमी आना शामिल है.

2. वजन बढ़ना या वजन कम करने में कठिनाई होना.

3. ड्राई स्किन और बालों का झड़ना

4. मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी होना

5. कब्ज, डिहाइड्रेशन और अपच जैसी समस्या

6. डिप्रेशन या मूड स्विंग होना

7. भूलने की बीमारी या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना

8. आवाज में बदलाव होना, चेहरे और आंखों के आसपास सूजन होना हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण हो सकते हैं.

ऊपर दिए गए संकेतों में से अगर लंबे समय तक आप किसी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो आपको एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की जरूरत है, क्योंकि यह थायराइड की गंभीर स्थिति हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

गेहूं के आटे से कहीं आपको भी एलर्जी तो नहीं, खाते ही रोटी की तरह फूलने लगता है शरीर

from health https://ift.tt/K0e1mru
via IFTTT
Post a Comment