गर्मियों के आते ही आम की डिमांड बढ़ जाती है. ज्यादातर लोगों को यह रसीला फल बहुत पसंद आता है. इसमें कोई शक नहीं है कि आम खाकर शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है. लेकिन आपको पोषक तत्वों का खजाना इस फल से तभी मिल पाएगा, जब आम खाते वक्त आप कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें.

कई लोग आम का सेवन भोजन करते वक्त करना पसंद करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. क्योंकि भोजन में कई सारी सब्जियों को शामिल किया जाता है. कुछ लोग दही का सेवन भी खाने के साथ करते हैं. ऐसे में अगर आप आम भी खा लेंगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ना तय है. स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए.

आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

1. करेला: गर्मियों में लोग करेला खाना बहुत पसंद करते हैं. हालांकि चिंता तब बढ़ जाती है जब लोग करेले की सब्जी खाते वक्त आम का भी सेवन करने लग जाते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज से ही आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि आम के साथ करेला खाने से मतली और उल्टी की दिक्कत पैदा हो सकती है.

2. मसालेदार भोजन: जी हां, अगर आप कोई मसालेदार भोजन खा रहे हैं तो भूलकर भी आम को हाथ न लगाएं. क्योंकि ऐसा करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं और तो और आपका पेट भी खराब हो सकता है.

3. पानी पीना: यह गलती अधिकतर लोग करते देखे जाते हैं. हमारे बड़े-बूढ़े सदियों से यह समझाते आ रहे हैं कि फलों को खाने के बाद या खाते वक्त कभी-भी पानी पीने की गलती नहीं करनी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

4. दही: खाना खाते वक्त लोग अक्सर दही खाना भी पसंद करते हैं और दही के साथ-साथ आम का मजा भी लेने लग जाते हैं. अगर आप भी दही के साथ आम खाते हैं तो ऐसी गलती फिर दोबारा न करें. क्योंकि ऐसा करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं.

5. कोल्ड ड्रिंक: आम खाने के बाद चाहे कुछ भी हो जाए आपको कोल्ड ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए. क्योंकि इससे न सिर्फ ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, बल्कि आपके पेट का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पोहा या चावल? सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद और क्यों?

from health https://ift.tt/iZCYJgP
via IFTTT
Post a Comment