लोहे की कढ़ाई में खाना पकाने के फायदे तो जानते हैं, अब नुकसान भी जान लें, इन चीजों को गलती से भी न पकाएं

Iron Kadai side effects : क्या आपके घर में भी लोहे की कढ़ाई में खाना बनता है. काफी समय से ही इसका इस्तेमाल खाना बनाने में होता आया है. लोहे की कढ़ाई में बना खाना जितना स्वादिष्ट होता  है, उतना ही फायदेमंद. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोहे की कढ़ाई में कुछ चीजें नहीं बनानी चाहिए. इन चीजों को पकाने से उनका स्वाद तो गड़बड़ हो ही जाता है, सेहत को भी गंभीर नुकसान (Iron Kadai side effects) हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन के मुताबिक, लोहे के बर्तन में कुछ बनाकर खाने से शरीर में आयरन बढ़ सकता है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इससे दस्त, ब्लीडिंग और मतली की समस्या भी हो सकती है.

लोहे की कढ़ाई में खाना पकाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लोहे के बर्तन में खाना पकाने से हेमोक्रोमैटोसिस का रिस्क हो सकता है. इसमें पका भोजन खाने से शरीर खाने से लोहे को ज्यादा अवशोषित करने लगता है. इसकी वजह से लिवर, हार्ट अग्न्याशय में ज्यादा आयरन जमा हो सकता है. इसकी वजह से लिवर, हार्ट संबंधी बीमारियां और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

लोहे की कढ़ाई में क्या नहीं पकाना चाहिए

मछली

ज्यादातर लोग मछली और सी फूड्स लोहे की कढ़ाई या लोहे के पैन में पकाते हैं. मछली को इसमें पकाने या तलने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से मछली पैन के तले में चिपक सकती है. इससे उसकी बनावट खराब हो सकती है. मछलियों की चिपचिपी बनावट की वजह से ऐसा होता है. यह तेल और मक्खन मिलाने के बावजूद भी इसमें चिपक जाती है और नुकसान पहुंचा सकता है.

नींबू से बनी डिश

लोहे की कढ़ाई में नींबू या अचार से बनने वाली कोई भी चीज बनानी नहीं चाहिए. नींबू के रस में अम्ल पाया जाता है, जो लोहे से प्रतिक्रिया कर पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है. इसकी वजह से पेट को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

मीठी चीजें

लोहे की कढ़ाई में हलवा या दूसरी मीठी चीजें नहीं बनानी चाहिए. लोहे की कढ़ाही या पैन में बनी मीठी चीजों में धातु जैसा स्वाद और फ्लेवर आ सकता है. इससे मीठे का स्वाद खराब हो सकता है. इसलिए मीठी चीजों को स्टेनलेस स्टील कढ़ाई या ओवन में पकाना चाहिए.

एसिड फूड्स

लोहे की कढ़ाई में एडिस वाले फूड्स नहीं बनानी चाहिए. टमाटर के रस में साइट्रिक एसिड पाया जाता है , यह लोहे से रिएक्शन कर शरीर को नुकसान तो पहुंचा ही सकता है, स्वाद भी खराब कर सकता है.

अंडे

कभी भी लोहे की कढ़ाई में अंडे को भी नहीं पकाना चाहिए. लोहा अंडे की सफेदी में मौजूद सल्फर के साथ रिएक्शन कर उसे भूरा कर देता है. इसकी वजह से उसका स्वाद बदल जाता है और लोहे का रंग भी फीका हो सकता है.

पास्ता या नूडल्स

नूडल्स और पास्ता आटे से बने होने के कारण लोहे की कढ़ाई से चिपक जाता है. उनमें धातु का स्वाद भी मिल जाता है. इससे खाने की बनावट ख़राब हो जाती है. सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. इतना ही नहीं, चावल, फ्राई राइस और पिज्जा जैसी चीजें भी लोहे की कढ़ाई में नहीं बनानी चाहिए.

यह भी पढ़ें

100 सिगरेट पीने के बराबर होता है कमरे में मॉस्किटो रेपेलेंट जलाना...हो सकता है लंग्स कैंसर का खतरा

from health https://ift.tt/hY85g7j
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post