Spices For Digetion: हम इंडियंस का कोई भी खाना मसालों के बिना पूरा ही नहीं होता. कई तरह के मसाले खाने बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि स्वाद बढ़ाने वाले यह मसाले आपकी सेहत के लिए कई तरह के फायदे लेकर आते हैं. एक तरफ जहां ज्यादा स्पाइसी और मसालेदार खाना नुकसान कर सकता है और डाइजेशन बिगाड़ सकता है. वहीं कुछ ऐसे मसाले भी हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपकी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इस खबर में बताते हैं उन मसालों के बारे में जो आपके डाइजेशन में सुधार करते हैं.

स्वाद के साथ सेहतमंद भी हैं ये मसाले

जीरा :
जीरा केवल तड़का लगाने के काम नहीं आता है इसका स्वाद और महक आपके खाने के स्वाद बढ़ाता है. साथ ही जीरा खाने को पचाने का भी काम करता है इसलिए अगर आप कोई भी सब्जी बनाएं तो जीरे का इस्तेमाल जरूर करें .इसके लिए आप जीरा पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अजवाइन :
अजवाइन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है.वजन कम करने से लेकर सर्दी लगने से बचाने में अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप कोई भी स्पाइसी खाना बना रहे हैं तो उसमें अजवाइन का उपयोग जरूर करें. यह सारे मसाले खाने को पचाने में मददगार हैं. इसके अलावा एसिडिटी होने पर ही अजवाइन और काला नमक खाने की सलाह दी जाती है.

हींग

दाल हो या सब्जी स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का तड़का लगाया जाता है लेकिन यह हींग आपके पेट दर्द, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है. अगर आप अपना डाइजेशन सही रखना चाहते हैं तो अपने खाना बनाते वक्त हींग का तड़का जरूर लगाएं. इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं.

सौंफ
सौंफ का तड़का भी कई चीजों में लगाया जाता है. ये मसाला स्वाद के साथ ही पाचन सिस्टम को भी सही रखने में मदद करता है. इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Butternut Cauliflower Coconut: सर्दी में ट्राई करें बटरनट फूलगोभी नारियल की करी, एक बार खाएंगे तो बार-बार करेगा मन

from health https://ift.tt/1aH9XZK
via IFTTT
Post a Comment