Is Hemangioma Dangerous :अक्सर बच्चे के जन्म या एक हफ्ते बाद शरीर के किसी खास जगह पर लाल चकत्ते दिखाई देने लगते हैं, साइंस की भाषा में इसे हम हेमानजियोमस कहते हैं.कुछ लोग इसे बर्थ मार्क के नाम से जानते हैं तो कुछ लाल मार्क को देखकर ये मानते हैं कि कोई बुजुर्ग घर में दोबारा से जन्म लेकर आया है, लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और कुछ ही दिनों के बाद ही लाल चकत्ते गायब क्यों हो जाते हैं?

क्या होता है हेमानजियोमस?

हेमानजियोमस एक प्रकार का बिनाइन टयूमर है जो ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है, ऐसा तब होता है जब बहुत सारी ब्लड वेसल्स विकसित हो जाती है. यह आमतौर पर बच्चे पैदा होने के कुछ हफ्तों तक दिखाई देता है, कुछ को दिखने में अधिक समय लगता है. 1 से 3 महीने के बीच इनकी ग्रोथ तेजी से होती है. 3 महीने में यह अपनी साइज के 80% तक पहुंच जाते हैं, और 5 महीने तक पूरी तरह से बढ़ जाती है.जब बच्चा 12 से 15 महीने तक का होता है तो यह छोटे होना शुरू हो जाते हैं और 3 से 10 साल की उम्र के बीच पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं. यह स्किन में कहीं भी डिवेलप हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर यह सिर गर्दन और कमर के आसपास ही होते हैं. इसके अलावा फीमेल इन्फैंट्स में हेमानजियोमस होने के चांसेज मेल बेबी से अधिक होते हैं, प्रीटर्म बेबीज में इनके डिवेलप होने की संभावना ज्यादा होती है.

हेमानजियोमस तब होते हैं जब बहुत ज्यादा ब्लड वेसल्स डिवेलप हो जाती है यह स्किन पर रेड चकते की तरह दिखाई देते हैं इन्हें वैस्कुलर बर्थ मार्क, स्ट्राबेरी मार्क या इन्फेंटाइल हेमानजियोमस के नाम से जाना जाता है हालांकि ये परेशानी का कारण तो नहीं बनते हैं लेकिन कई बार यह समस्या पैदा कर देते हैं.कभी-कभी, हेमानजियोमस टूट सकता है और गले में खराश पैदा कर सकता है. इससे दर्द, रक्तस्राव, निशान या संक्रमण हो सकता है। हेमानजियोमस कहां स्थित है, इस पर निर्भर करते हुए, ये आपके बच्चे की दृष्टि, श्वास, सुनने में हस्तक्षेप कर सकता है, लेकिन यह दुर्लभ है.कुछ हेमानजियोमसछोटे होते हैं जबकि कुछ एक बड़े एरिया को कवर करते हैं.

हेमानजियोमस 3 तरह के होते हैं

कैपिलरी: स्किन सरफेस के पास दिखाई देते हैं जब ब्लड वेसल डेवलप होती है. कनेक्टिव टिशूज इन कैपिलरीज को होल्ड करके रखते हैं अगर ब्लड वेसल का ग्रुप बड़ा है तो हेमांगियोमा बड़ा हो सकता है इसका टेक्सचर स्पंजी हो सकता है.

केवरनस: त्वचा के नीचे की गहरी परत में रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं यह तब होते हैं जब बड़ी रक्त वाहिकाएं फैल जाती है.

लोब्यूलर : यह तब विकसित होते हैं जब रक्त वाहिकाएं इतनी अधिक होती है कि वह गांठ का निर्माण करती है. इस तरह के हेमानजियोमस से आसानी से रक्तस्राव हो सकता है इसके अलावा कुछ इंटरनल हेमानजियोमस सोते हैं जो लीवर के साथ-साथ किडनी, ब्रेन, कोलोन में होते हैं.

हेमानजियोमस में आमतौर पर परेशानी नहीं होती है लेकिन इन समस्याओं में जटिलताएं बढ़ जाती है

दर्द

खरोच लगने के बाद खून बहना

संक्रमण

अल्सरेशन

रक्त के थक्के जमा

क्या है इसका इलाज

आंखों के पास अगर यह स्ट्रौबरी मार्क विकसित हो जाते हैं तो आंखों पर दबाव डाल सकता है, इसे ठीक से विकसित होने से रोक सकता है, आंख की समस्या का खतरा हो सकता है जैसे ग्लूकोमा भी हो सकता है.वैसे तो यह अपने आप ही कुछ महीनों में गायब हो जाते हैं लेकिन अगर हेमानजियोमस आसपास की नसों को दबाने लगे तो डॉक्टर सर्जरी कर इन्हें काट भी सकते हैं.इसके अलावा अगर इसमें किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए तो डॉक्टर इनके लिए एंटीबायोटिक लिख सकते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Esophageal Cancer: एसोफैगल कैंसर के इन लक्षण को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, गले में ये दिक्कत आपको तो नहीं?

from health https://ift.tt/O5xnqXc
via IFTTT
Post a Comment