Skipping Dinner Disadvantages: वजन बढ़ने की समस्या से आज बहुत लोग परेशान हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग नए नए तरीकों को ट्राई करते रहते हैं. कोई जिमिंग और डाइटिंग का सहारा लेता है तो कोई खाना ही छोड़ देता है. कई लोग सोचते हैं कि वे दिन में एक बार खाना खाएंगे तो उनका वजन कम हो जाएगा. वे इस मिसकनसेप्शन के चक्कर में रात के मील को स्किप कर देते हैं. लोगों में एक तरह की धारणा बन गई है कि खाना कम खाने से वजन कम हो सकता है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी ये सोच बिलकुल गलत है. मील्स स्किप करने से वजन घटने की जगह बढ़ जाता है. रात का खाना आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है. हालांकि रात के खाने की क्वांटिटी कम जरूर होनी चाहिए. तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं रात का खाना क्यों है जरूरी.

डिनर स्किप करने का शरीर पर क्या पड़ता है असर

1. कब्ज दस्त की हो सकती है समस्या

डिनर स्किप करने से आपको पेट की समस्या जैसे कब्ज, दस्त की बीमारियां हो सकती हैं. रात का खाना न खाने से आपका रूटीन बिगड़ता है जिसका असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी होता है.

2. कमजोरी होने लगती है

जब आप खाना नहीं खाते हैं तो शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं जिससे आपका शरीर कमजोर होते जाता है. कमजोरी के कारण आप जल्दी थकने लग जाते हैं

3. स्लीपिंग साइकल होता है अफेक्ट

समय पर न खाना खाने से आपका स्लीप साइकल भी अफेक्ट होती है. आपको नींद नहीं आती जिसका असर आपके शरीर की इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है. आप चिड़चिड़े होने लगते हैं.

4. शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर होता है असर

समय पर न खाने का असर शरीर के ब्लड शुगर लेवल पर होता है. वहीं आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो बिल्कुल भी अपने मील को स्किप न करें.

5. घटने की जगह बढ़ सकता है वजन

कहते हैं कि दिन की हर मील बहुत जरूरी है. ब्रेकफास्ट हैवी होना चाहिए, लंच थोड़ा सा लाइट और डिनर बिल्कुल लाइट. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि डिनर स्किप कर देना चाहिए. अगर आप लंबे समय तक भूखे रहेंगे और डिनर स्किप कर देंगे तो यह वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है.

ये भी पढ़ें

Health Tips: एग्जाम टाइम में देर तक जागने के लिए पीते हैं कॉफी, जानिए इसका आपके शरीर पर होता है क्या असर

from health https://ift.tt/xRe3tmu
via IFTTT
Post a Comment