Sneezing Problem: क्या सुबह उठने के बाद आपको भी आती है लगातार छींक, जानें कैसे पा सकते हैं छुटकारा

Sneezing Home Remedies: क्या सुबह उठने के बाद आपको भी छींक (Sneezing) आती है? अगर हां तो मेडिकल साइंस में इस समस्या को एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic rhinitis) कहा जाता है. अचानक मौसम बदलने और धूल, नमी, पेंट, स्प्रे या पॉल्युशन की वजह से एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या होती है. ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं..

छींक आने की वजह

हवा में मौजूद धूल के कण और खतरनाक तत्व अक्सर सांस के साथ शरीर के अंदर जाते हैं. हमारी नाक इन खतरनाक तत्वों को शरीर के अंदर जाने से रोकती है. लेकिन, फिर भी जब कभी ये तत्व शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं तो शरीर रिएक्शन करता है जिससे छींक आने लगती है. कई बार मौसम के अचानक से बदलने, ठंड के बढ़ जाने, परफ्यूम, सिगरेट के धुएं जैसी तेज महक वाली चीजों की वजह से भी छींकें आने लगती हैं.

ये लक्षण भी दिखाई देते हैं

गले में खराश होना

सूखी खांसी होना

जुकाम हो जाना

सिर में दर्द बने रहना

आंखों के नीचे काले घेरे हो जाना

बहुत ज्यादा थकाम महसूस होना

इस तरह से पाएं छुटकारा

1. एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या हो जाने पर हल्का भोजन करने की आदत डालें. खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें. हमेशा गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें.

2. 10-12 तुलसी के पत्ते, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, डेढ़ चम्मच कसा हुआ अदरक, और आधा चम्मच वाइन रूट पाउडर को एक कप पानी के साथ धीमी आंच पर उबालें. जब यह पानी उबलने के बाद करीब आधा रह जाएं तब इसे छानकर पी लें. रोजाना सुबह और शाम के वक्त गुनगुने पानी के साथ पीने से इस समस्या में तेजी से आराम मिलने लगता है.

3. आधा चम्मच हल्दी और स्वाद के हिसाब से सेंधा नमक को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी इस दिक्कत में तेजी से आराम मिलने लगता है. हल्दी में मौजूद एंटी एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण वाले तत्व राइनाइटिस से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं.

4. एक चम्मच शहद में थोड़ा सा आंवला पाउडर मिलाकर दिन में दो टाइम लें. इसके अलावा, पुदीने की पत्ती से बनी चाय पीने से भी इस समस्या में काफी आराम मिलेगा.

5. करीब एक लीटर पानी को उबालें और फिर इसमें थोड़ा-सा कपूर मिलाकर 10 से 15 मिनट तक इसकी भाप लें. इस तरह से, रोजाना भाप लेने से भी इस दिक्कत में आराम मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Wedding Shopping In Delhi: दिल्ली की इन 8 एफोर्डेबल मार्केट से करें लहंगे से लेकर साड़ी तक की शॉपिंग, हजारों रुपए की हो जाएगी सेविंग

from health https://ift.tt/bLfuSU4
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post