Can One Survive With One Kidney: आज आरजेडी नेता लालू यादव (Lalu Yadav Kidney Transplant) का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है. लालू यादव की बेटी रोहिणी उन्हें अपना एक किडनी डोनेट करेंगी. आमतौर पर शरीर में दो किडनी (Kidney) होती है लेकिन जब कोई शख्स अपनी एक किडनी डोनेट (Kidney Donation) करता है तो उसके पास एक ही किडनी बचती है. एक किडनी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी हैं. कई तरह के सवाल भी लोगों के जहन में चलते रहते हैं. जैसे एक किडनी के साथ क्या कोई समस्या होती है? क्या कोई शख्स एक किडनी पर जिंदा रह सकता है? आइए जानते हैं इसको लेकर क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट...

क्या एक किडनी पर जिंदा रह सकता है इंसान

एक किडनी पर कोई भी शख्स सामान्य से ज्यादा काम आसानी से कर लेता है. इसकी वजह से एक किडनी का फंक्शन बढ़ जाता है और उसी से वह नॉर्मल जिंदगी जी सकता है. मुंबई के फॉर्टिस अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट एंड ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. हरेश डोडेजा ने हाल ही मेब मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनमें जन्म के साथ ही एक ही किडनी काम करती है. इससे उनकी लाइफ में किसी तरह की समस्या नहीं देखी गई है.

क्या उम्र बढ़ने पर दिक्कत करती है एक किडनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किडनी डोनेट करने वाला शख्स स्वस्थ है तो भविष्य में भी उसे किसी तरह की समस्याएं नहीं आती है.अगर किसी शख्स की उम्र 30 से 40 साल है और वह इसी उम्र में एक किडनी डोनेट करता है. अब अगर उसे किसी तरह की समस्या नहीं आती है और वह बिल्कुल स्वस्थ है तो आने वाले करीब 25 साल तक किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है.

किडनी डोनेट करने की उम्र क्या होती है

एडल्ट एज किडनी डोनेशन की परफेक्ट एज है. पहले की बात करें तो पहले 60 से 65 साल की उम्र में किडनी डोनेट नहीं की जा सकती थी. लेकिन आज किडनी डोनर्स की कमी है और इसी वजह से इस उम्र के लोग भी किडनी डोनेट कर सकते हैं. हालांकि अगर 60 से ज्यादा उम्र के लोग किडनी डोनेट करते हैं तो पूरी प्रॉसेस से पहले उनके पूरे शरीर की जांच की जाती है.

आखिर क्यों डैमेज होती है किडनी

खराब लाइफस्टाइल की वजह से आजकल किडनी डैमेज होने की समस्याएं बढ़ गई है. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी में समस्याएं, पेन किलर्स के सेवन जैसी समस्याओं से किडनी डैमेज हो सकती है. इसलिए डाइट का ख्याल रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Intresting Facts: आखिर काला कोट ही क्यों पहनते हैं वकील, बड़ा दिलचस्प है इसका इतिहास

from health https://ift.tt/dBQ67UL
via IFTTT
Post a Comment