खाने में खाते हैं मूली तो इसके बाद भूल से भी ना पिएं दूध, स्किन से जुड़ी हो सकती है ये समस्या

Health Tips: सर्दियों के मौसम में बाजार में मूली खूब बिकती है. लोग इसे अपने लंच और डिनर में सलाद के रूप में शामिल करते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डैमेज सेल्स को रिपेयर करने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही मूली ब्लड शुगर को भी काफी हद तक कंट्रोल करता है, लेकिन यह सारे फायदे आपको तक पहुंच सकते हैं जब आप इसका सेवन प्रॉपर तरीके से करेंगे. अगर मूली खाने में आपने कुछ भी गड़बड़ी की तो इससे फायदे से ज्यादा आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं आइए जानते हैं कि मूली का सेवन किस तरह से करना चाहिए.

इन चीजों के साथ या बाद कभी नहीं खाएं मूली

दूध:सर्दियों के मौसम में मूली का पराठा खूब बनता है. ऐसे में आप पराठे खाने के बाद दूध या फिर दूध से बनी कोई चीज, जैसे खीर खा लेते हैं, तो आपको इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. इससे स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है.

संतरा:संतरे के साथ कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. इनका कॉन्बिनेशन आपको पेट से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है. पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है. डॉक्टर के मुताबिक मूली खाने के 12 घंटे बाद ही संतरे का सेवन करना चाहिए.

करेला: अगर आप लंच में दाल चावल के साथ करेले की भुजिया खा रहे हैं और साथ में मूली को सलाद के रूप में ले रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करें. इससे पेट की समस्या हो सकती है इससे सांस और दिल से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

चाय: कई लोग सुबह के नाश्ते में मूली का पराठा खा लेते हैं और उसके बाद चाय पीते हैं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.इससे आपको एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है.

मूली इन चीजों में करेगा फायदा

जिन लोगों को पेट में कीड़े होते हैं उन्हें कच्ची मूली खाने चाहिए, इसका सेवन अनार के रस के साथ भी करना अच्छा होता है.

मूली को हल्दी के साथ खाना भी फायदेमंद है. बवासीर के मरीजों को मूली को हल्दी के साथ ही खाना चाहिए.

भूख नहीं लगती है तो मूली के रस में अदरक का रस मिलाकर पिएं, इससे भूख बढ़ती है और पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने की दवा किचन में ही है, ये हैं 3 तरह की खास चाय जिसके फायदे कुछ ही दिन में दिख जाएंगे

from health https://ift.tt/Y1fty56
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post