Health Tips: अंजीर एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है जो कई पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, फॉलेट, नियासिन, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम,आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते है जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते है. इसे आप एक तरह से कुदरत का तोहफा भी समझ सकते है. इसके सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते है साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलवाता है. दूध के साथ अंजीर का सेवन तो आपके लिए और फायदेमंद साबित हो सकता है. चलिए इस खबर के जरिए आपको इसके हेल्थ बेनिफिट्स बताते है.

अंजीर के हेल्थ बेनिफिट्स

डाइजेशन करता है बेहतर

अंजीर कई पोषक तत्वों का भंडार होती है. इसमें फाइबर पाया जाता है जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर आप किसी भी तरह की पाचन समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी से जूझ रहे हैं तो अंजीर का सेवन शुरू कर दें.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अंजीर में पॉलीफिनोल नाम का कंपाउड पाया जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते है. ये एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीजन को किसी भी केमिकल के साथ रिएक्ट नहीं करने देते है जिससे शरीर की सेल्स और टिशूज डैमेज नहीं होती है.

3. ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

हम में से बहुत से लोग बहुत अधिक सोडियम (नमक) का सेवन करते हैं. नमक के अधिक सेवन से आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है. पोटेशियम की कमी शरीर में हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है. ताजे अंजीर शरीर में पोटेशियम के स्तर को बढ़ाते है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते है.

हड्डी करता है मजबूत

अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस सहित कई मिनरल्स का भंडार होती है. इसका सेवन करने से आपकी बोन्स की हेल्थ अच्छी होती है. साथ ही आप हड्डियों की बीमारी से भी बचे रहते हैं. अगर आप हड्डियों में दर्द या कमज़ोरी की समस्या से जूझ रहे है तो अंजीर का सेवन शुरू कर दें. दूध के साथ लेने से अंजीर ज्यादा फायदा पहुंचाती है.

वेट मैंटेन करने में करता है मदद

अंजीर फाइबर समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स का भंडार होती है जो वेट मैनेज करने में मदद करती है. हाई फाइबर वाले और क्रेविंग्स को कम करती है. पेट भरे रहने की फीलिंग देते हैं जिससे आपको भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं जबकि पोषक तत्व ब्लड मैनेजमेंट में सुधार करते हैं.

ये भी पढ़ें

Makar Sankranti 2023: नए साल में कब मनेगी मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी जानें क्या है सही डेट

from health https://ift.tt/MgrJVEp
via IFTTT
Post a Comment