Heart Attack In Winter: ठंड का मौसम आते ही इंफेक्शन, सर्दी-खांसी, बुखार समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें सबसे खतरनाक है हार्ट अटैक (Heart Attack) . सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए दिल की सेहत का ख्याल रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं हार्ट अटैक से बचने का वो उपाय जिनसे आप अपने दिल को मजबूत बना सकते हैं और हार्ट अटैक के खतरे के भी बच रह सकते हैं. जानें खास टिप्स.. दिल कीसे

हार्ट अटैक का खतरा इन लोगों में ज्यादा

यूरोपियन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों का वजन ज्यादा है, या मोटापे की समस्या से परेशान हैं, या फिर ऐसे लोग जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनमें सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा करीब 30 गुना तक बढ़ जाता है.

खून जमने से हार्ट अटैक

सर्दी के मौसम में हमारे खून की नसें सिकुड़ने की वजह से दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है. बीपी बढ़ते ही हार्ट अटैक के मामले सामने आने लगते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी में लोगों के शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है.

सुबह-सुबह हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

ठंड के मौसम में लोगों को हार्ट अटैक ज्यादातर मामलों में सुबह के वक्त आता है. सर्दी में सुबह तापमान गिरने से शरीर का तापमान भी कम हो जाता है. इस वजह से शरीर का तापमान बराबर करते हुए ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जो कि हार्ट अटैक का कारण बन जाता है.

इस तरह रखें दिल की सेहत का ख्याल

1. सर्दी में सुबह 6 से 7 के बीच टहलने न जाएं. सुबह 9 बजे के बाद ही टहलने के लिए निकलें.

2. नमक कम से कम खाएं.

3. धूप में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.

4. रोजाना थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज जरूर करें.

5. डाइट पर कंट्रोल रखें और तला, भुना, मीठा खाने से बचें.

6. ठंड के कपड़ों का खास ख्याल रखें. खुद को ढक कर रखना सर्दियों में बहुत जरूरी है.

7. ब्लड प्रेशर रेगुलरली चेक करना जरूरी है. खासकर उनके लिए जिनका बीपी हाई रहता है.

ये भी पढ़ें

फल खाते ही पेट में होने लगती है गुड़गुड़ तो समझ लें आखिर क्यों हो रही है गड़बड़?

from health https://ift.tt/TlkYcjb
via IFTTT
Post a Comment