Towel Cleaning: नहाने के बाद, चेहरा या हाथ, मुंह धोने के बाद अक्सर लोग टॉवेल (Towel) का यूज करते हैं. कई बार तो घरों में, दोस्तों के साथ या कहीं और इस्तेमाल किए हुए टॉवेल भी लोग यूज कर लेते हैं. यह सेहत (Health) के लिए खतरनाक है. एक ही टॉवेल को बार-बार इस्तेमाल करने से उनमें गंदगी बैठ जाती है. कई तरह के बैक्टीरिया इसमें अपना घर बना लेते हैं. जो हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं. हाल में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि इस्तेमाल किए गए टॉवेल में लाखों की संख्या में खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनसे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. जानें क्या कहता है यह रिसर्च..

बैक्टीरिया से फैलेगी बीमारी

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर चार्ल्स गेर्बा की टीम ने हाल में इस रिसर्च को पूरा किया है, इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, बाथरूम में इस्तेमाल किए जाने वाले करीब 14 प्रतिशत टॉवेल में ई.कॉली बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये बैक्टीरिया इंसान के डाइजेस्टिव सिस्टम में मौजूद होते हैं और मल के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते हैं.

ऐसे पनपते हैं बैक्टीरिया

अगर टॉवेल को कई दिनों तक न धोया जाए खतरनाक बैक्टीरिया काफी तेजी से पनपने लगते हैं. वे इसे अपना घर बना लेते हैं और फिर जब दोबारा इनका इस्तेमाल किया जाता है तो ये बीमार कर देते हैं. इनसे कई तरह की गंभीर बीमारियां होने लगती है.

ऐसे बचाएं अपने टॉवेल

डॉक्टर गेर्बा के मुताबिक, टॉवेल को 4-5 बार इस्तेमाल कर लेने के बाद, उसे एक्टिवेटेड ऑक्सीजन की मदद से साफ करना चाहिए. इससे बैक्टीरिया का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है और फिर इस टॉवेल को इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या होते हैं खतरे

गंदे टॉवेल से आपको कई तरह से नुकसान हो सकते हैं. वेल एंड गुड के लेख में डॉक्टर जोशुआ जेशनर ने लिखा है कि फेस नैपकिन या फिर टॉवेल पर तेल, मेकअप और डेड स्किन जमा हो जाती है. यहीं से बैक्टीरिया के पनपने की शुरुआत होती है और बाद में इससे मुंहासे जैसी स्किन की दिक्कतें होने लगती हैं. इसके अलावा, रफ टॉवेल के इस्तेमाल से ड्राई स्किन, फ्लेकिंग, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

टॉवेल नहीं तो क्या इस्तेमाल करें

अगर टॉवेल गंदा है और आपके फेस नैपकिन भी नहीं है, तो सूती दुपट्टे या फेस वाइप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपकी स्किन संवेदनशील है या मुंहासे ज्यादा निकलते हों तो फिर इसका इस्तेमाल करने से बचें.

ये भी पढ़ें
ये हैं बेस्ट 5 एंटी एजिंग क्रीम जिनको लगाने से जवां दिखेगा आपका चेहरा, कीमत सिर्फ 500 रुपये से शुरू

from health https://ift.tt/Bw3I8Nt
via IFTTT
Post a Comment