Sweet Potato: भारतीय खाने में भले ही आलू का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है, लेकिन कहा जाता है कि आलू हमारी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है. इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह मोटापे को भी बढ़ाता है. लेकिन आलू की ही फैमिली से आने वाले स्वीट पोटेटो यानी कि शकरकंद में शुगर की मात्रा कम तो नहीं होती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. शकरकंद में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है. इसलिए माना जाता है कि शुगर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. आपको बता दें कि यह सोच पूरी तरह गलत है.क्योंकि आयुर्वेद के साथ ही एनसीबीआई भी इस बात को स्वीकारता है कि शकरकंद में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के गुण होते हैं. इस कारण यह शुगर के रोगियों के लिए लाभकारी है..सर्दी के दिनों में बाजारों में इसकी आवक बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते तो हम आपको बताते हैं इससे होने वाले 7 बेहतरीन फायदों के बारे में.

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. इतना ही नहीं आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण या एलर्जी हो तो यह भी दूर हो सकती है.

ब्लड शुगर लेवल होगा कंट्रोल

भले ही शकरकंद का नाम स्वीट पोटेटो हो, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा कम होती है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम पाया जाता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर इसका सेवन करते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएं

स्वीट पोटेटो यानी शकरकंद में फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है. ऐसे में यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है.

दिल को रखें जवां

शकरकंद में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती है. इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से दिल संबंधित बीमारियों का खतरा भी बहुत कम हो जाता है. इसलिए हार्ट को तंदुरुस्त रखने के लिए शकरकंद का सेवन जरूर करें.

एनीमिया को करें दूर

एनीमिया यानी खून की कमी से अधिकतर लोग परेशान होते है. यह आमतौर पर आयरन की कमी से होता है. ऐसे में शकरकंद ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करती है.

पाचन को दुरुस्त रखें

जैसा कि हमने बताया कि शकरकंद फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर युक्त भोजन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. ऐसे में गैस, कब्ज, पेट दर्द की समस्या से बचने के लिए आपको शकरकंद का सेवन करना चाहिए.

एनर्जी दें, इम्यूनिटी बढ़ाएं

शकरकंद का सेवन करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. इतना ही नहीं सर्दियों के दिनों में शकरकंद का सेवन करने से आपको थकान या कमजोरी जैसी समस्या नहीं होती और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें -

Yami Gautam के फैशन सेंस से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पार्टी-मीटिंग हो या शादी सभी के लिए यहां मिलेगा आइडिया

from health https://ift.tt/cg0L3DO
via IFTTT
Post a Comment