Expired Food: एक्सपायरी डेट निकलने के बाद न खाएं खाने की कोई भी चीज, हो सकते हैं गंभीर परिणाम

Expired Food Precautions: कई बार घर के फ्रिज या किचन में कोई सामान लंबे समय से रखा हुआ होता है और हमारी नजर उसपर नहीं पड़ती. लेकिन जब उसका ध्यान आता है तो हम उठाकर उसे खाना शुरू कर देते हैं.  न तो उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं और ना ही सावधानियां बरतते हैं. ऐसे में यह हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है. डिब्बा बंद या पैक्ड फूड एक्सपायरी डेट के साथ आता है. ऐसे में अगर वह एक्सपायर हो चुका है तो भूलकर भी उसे नहीं खाना चाहिए. एक्सपायरी डेट के बाद खाने का टेस्ट बदल जाता है और यह हमारी सेहत को गंभीर तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं क्या होता है जब हम एक्सपायरी डेट के बाद किसी सामान को खाते हैं..

फूड पॉइजनिंग का खतरा

अगर आप घर में बना खाना दो से तीन दिन बाद खाते हैं तो यह जहर की तरह काम करने लगता है. गर्मी में तो सुबह का खाना शाम को ही नहीं खा सकते हैं. अगर आप खा लेते हैं तो फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं. इसी तरह पुराना और एक्पायर हो चुका खाना खतरनाक होता है. अंडे, मांस, सब्जियों और फलों के इस्तेमाल से भी फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. इसमें आपको बुखार, मतली, उल्टी, कंपकंपी, दस्त, पेट दर्द समेत कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अगर घर पर कुछ भी स्टोर कर रखते हैं तो एक्सपायर होने से पहले ही खा लें.

एक्सपायर हो चुके फूड में होते हैं बैक्टीरिया

जब भी आप कोई भी फूड प्रोडक्ट खरीदते हैं, उसके पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है. इस डेट को देखने के बाद उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. एक्सपायरी डेट से पहले ही इन्हें खा लेनी चाहिए. इन प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो खाने को उसी डेट तक बचा कर रख सकते हैं. एक्सपाइरी डेट के बाद उस खाने में बैक्टीरिया लग सकता है. जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं

बासी खाने से बचने और ताजा खाने को हमेशा ही प्रायोरिटी दी जाती है. डॉक्टर भी हमें ताजा खाने की ही सलाह देते हैं. इसका कारण है कि उस खाने में मौजूद पोषक तत्व हमें मिल सके. अगर आप एक्सपायर हो चुका खाना खाते हैं तो उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं. यह शरीर को फायदा पहुंचान की बजाय नुकसान पहुंचाने लगते हैं.

ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर इस बार ऐसे बनाएं ठेकुआ, फटाफट नोट करें रेसिपी

from health https://ift.tt/5mMRohu
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post