अमरूद ही नहीं इसकी पत्तियों में भी हैं कई गुण, रोजाना काढ़ा पीने से होंगे ये लाभ

Guava Leave Kadha: अमरूद स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की पत्तियों से तैयार काढ़ा या फिर इसे उबालकर पिया है? अगर नहीं तो इसके फायदे जानकर इसका सेवन जरूर करेंगे. जी हां, अमरूद की तरह अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं. यह डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर एलर्जी की परेशानी को दूर कर सकता है. इसके अलावा अमरूद की पत्तियों को उबालकर पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अमरूद के पत्ते उबालकर पीने के फायदे

अमरूद के पत्तों को उबालकर पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं. आइए जानते हैं -

डायबिटीज से रखे सुरक्षित

डायबिटीज रोगियों के लिए अमरूद की पत्तियां काफी हेल्दी होती हैं. इसमें मौजूद फेनोलिक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है. अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अमरूद की पत्तियों को रोजाना उबालकर पिएं. इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलेगा.

एलर्जी से छुटकारा

अमरूद के पत्तों में एंटी-एलर्जिक गुण पाया जाता है, जो एलर्जी की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. अगर आप एलर्जी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से अमरूद के पत्तों का काढ़ा पिएं.  इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

पाचन तंत्र करे दुरुस्त

अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. अगर आप गैस्ट्रिक अल्सर से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में अमरूद के पत्तों का काढ़ा शामिल करें. इससे आपकी पाचन प्रणाली बूस्ट होगी. साथ ही पेट के अल्सर से भी छुटाकारा मिलेगा.

स्किन पर लाए निखार

अमरूद के पत्तों में एंटी-एजिंग के गुण पाया जाता है, जो स्किन को झुर्रियों से छुटाकारा दिलाने में प्रभावी है. नियमित रूप से अमरूद की पत्तियों को उबालकर पीने से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्यों झड़ते हैं बाल? जानें, कैसे रोका जा सकता है हेयर फॉल

Indigestion Prevention: बदहजमी से बचने के लिए क्या करें, कौन-से घरेलू उपाय देते हैं तुरंत आराम, जानें

from health https://ift.tt/vDUP7rR
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post