Leg Pain Home Remedies: पहले पैर दर्द एक उम्र के बाद हुआ करता था लेकिन अब ये एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है जो हर ऐज ग्रुप के लोगों में देखने को मिलती है. फिर चाहे ये दर्द किसी थकान की वजह से हो या फिर कोई मेडिकल रीजन हो. पैर का दर्द आपके रोजाना कामकाज पर प्रभाव डाल सकता है. खासतौर पर रात के वक्त इन लोगों में पैर का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है.

कुछ मामलों में तो ये समस्या लाइफटाइम में तब्दील हो जाती है. अगर आप भी पैरों के दर्द से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद इफेक्टिव होम रेमेडीज जिन्हें आज़माकर आप पा सकते हैं पैरों के दर्द से छुटकारा.

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर न सिर्फ आपका वजन कम करने में कारगर है बल्कि इससे आपके पैरों का दर्द भी ठीक हो सकता है. एप्पल साइडर विनेगर एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज़

से भरा होता है जिससे पैरों में स्वेलिंग और दर्द को शांत करने में मदद मिलती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक कप में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और आधा चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट काढ़े की तरह पिएं. आप चाहें तो अपने नहाने के बारे में इसे मिलाकर नहा भी सकते हैं.

मेथी

अगर आपका रात में ज्यादा पैर दर्द होता है तो आपके घर में के किचन में मौजूद मेथी वो चीज है जो दर्द से आपको छुटकारा दिला सकती है. मेथी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं. इस जादुई घरेलू औषधी को बनाने के लिए दो गिलास पानी में एक बड़े चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रात भर के लिए भिगो कर छोड़ दें. दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस काढ़े को खाली पेट पिएं. आप दिन में दो बार एक चम्मच मेथी दाना भी चबा सकते हैं. इससे आपको पैरों के दर्द में बहुत आराम मिलेगा.

हॉट एंड कोल्ड कम्प्रेस

अक्सर आपने सुना होगा कि दर्द में सिकाई करने से फायदा मिलता है. तो पैरों में सिकाई करने से आपको दर्द से छुटकारा मिल सकता है. दर्द से राहत पाने के लिए आप कोल्ड या हॉट कंप्रेस कर सकते हैं. लेकिन ये कंप्रेशन हॉट होगा या कोल्ड ये आपके दर्द के कारण पर निर्भर करता है. अगर ब्लड सर्कुलेशन में कमी वजह है, तो आप हॉट कंप्रेस कर सकते हैं या फिर आइस पैक अप्लाई कर सकते हैं. गर्म या फिर ठंडे कम्प्रेस को अफेक्टेड एरिया पर कुछ वक्त के लिए रखें. अच्छे रिजल्ट्स के लिए इस प्रोसेस को दिन में तीन बार दोहराएं.

योग है जरूरी

अगर आप ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करना चाहते हैं और लेग क्रैम्प को कम करना चाहते हैं तो आपने डेली रूटीन में योग को जरूर शामिल करें. योग हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने और हीलिंग प्रोसेस को फास्ट करने में भी मदद करता है. तो अगली बार जब भी आपके पैर में ऐंठन हो तो बाउंड एंगल, डॉल्फिन, ईगल या एक्सटेंडेड साइड एंगल पोज़ करना शुरू कर दें.

सरसों के तेल की मालिश है कारगर इलाज

पैरों की मालिश करने से दर्द कम होता है ये तो आपने सुना ही होगा लेकिन इसमें सरसों के तेल की मालिश बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है. तो अगर आपके पैरों में दर्द है तो आप अपने पैरों पर सरसों के तेल से अच्छी मालिश कर सकते हैं. ऐसा करने से मसल्स की जकड़न कम होगी और पेन रिलीफ होगा.

ये भी पढ़ें

Exercises For Hips: ये तीन एक्सरसाइज आपके हिप्स को टोन्ड करने के अलावा थकान को भी करेगी दूर

Solo Trip Advice: सोलो ट्रिप करना चाहती हैं लेकिन सेफ्टी को लेकर टेंशन में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें

from health https://ift.tt/pEBV1O8
via IFTTT
Post a Comment