Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये फल, विटामिन्स का माना जाता है 'पॉवरहाउस'

Diabetes Diet: भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज (Diabetes) कॉमन बीमारी बन गई है. इसकी चपेट में अब धीरे-धीरे हर उम्र के लोग आने लगे हैं. डायबिटीज कंट्रोल करने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलना पड़ता है. खान-पान की आदत में सुधार करना पड़ता है. मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना पड़ता है लेकिन कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है, जो आपकी इस बीमारी में काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है.

कई स्टडी में पता चला है कि कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाई जाती है. संतरे और नींबू से दोगुनी मात्रा में इस फल में विटामिन सी पाई जाती है. इसकी एक सर्विंग से ही हर दिन 117 प्रतिशत विटामिन सी और 21 प्रतिशत डायट्री फाइबर की पूर्ति हो जाती है. इसके अलावा इस फल के खाने से कई तरह के अन्य पोषक तत्व (Nutrients) मिल जाते हैं. आइए जानते हैं, इससे होने वाले फायदे..

कीवी खाएं, इम्युनिटी बढ़ाएं

कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन-सी अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है. इसके अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट भी कीवी में मिलते हैं. यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की मजबूती प्रदान करते हैं. इसके हर दिन खाने से अस्थमा (Asthma) जैसी बीमारियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

हार्ट के लिए फायदेमंद है कीवी

कीवी में विटामिन ई  और पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह धमनियों (Arteries) को हेल्दी रखता है और आपके हार्ट को मजबूत बनाता है. इसके अलावा विटामिन ई स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. हर दिन इसे खाने से कई तरह का लाभ मिल सकता है.

डायबिटीज कंट्रोल करेगा कीवी

डायबिटीज मरीजों (Diabetic Patients) के लिए कीवी काफी अच्छा माना जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों को मुताबिक इस फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) कम होता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल होता है. कीवी खाने से सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले रसायन एक्टिव होते हैं, जिससे रात में अच्छी नींद आती है. डायबिटीज मरीज को हर दिन कीवी का सेवन करना चाहिए.

सेहत का खजाना है कीवी

इन सबसे अलावा कीवी को सेहत का खजाना माना जाता है. इस फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन, फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं. ये शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका फायदा एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों को मिलता है. हर दिन एक कीवी खाने से कई फायदे मिल सकते हैं. आंखों के लिए भी यह काफी अहम फल माना जाता है.

ये भी पढ़ें

Happy Kajari Teej 2022: कजरी तीज आज, अपनों को ऐसे दें कजरी तीज की शुभकामनाएं

Dessert After Meal: भोजन के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए मीठा? जानें खाना ही है तो क्या खाएं

from health https://ift.tt/kf4QOuq
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post