Tips To Identify Asafoetida: हींग भारतीय घरों के किचन का एक अभिन्न हिस्सा है. साधारण से खाने में भी हींग टेस्ट ला देती है और खाने के टेस्ट को दोगुना कर देती है. हींग की सबसे खास बात यह है कि ये सेहत के लिए भी लाभदायक होती है लेकिन आज के समय में बाजार में असली के साथ-साथ नकली हींग भी मिलने लग गयी है.

ज्यादातर लोग गलती से नकली हींग खरीद लेते हैं जिसमें न कोई स्वाद होता है न खुशबू. तो अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या असली और नकली हींग की पहचान करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बहुत ही आसान से टिप्स. इन टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से असली और नकली इनकी पहचान कर सकते हैं.

कीमत

असली या नकली हींग को पहचानने का सबसे बेस्ट तरीका है उसकी कीमत. असली हींग बहुत मंहगी आती है और कुछ ही चुनिंदा दुकानों पर मिलती है. नकली हींग आपको कहीं भी मिल जाएगी. नकली हींग, असली हींग से कीमत में कम होती है.

हींग का रंग

हींग की पहचान आप उसके रंग से कर सकते हैं. आपको बता दें कि असली हींग का रंग हल्का भूरा होता है. अगर इसके अलावा आपको हींग किसी दूसरे रंग की मिले तो समझ लीजिए कि वो हींग नकली है.

महक से पता करें

असली हींग की अगर आपने कभी सुंगध ली हो तो आपको पता होगा कि हींग कितनी तेज महक वाली होती है. अगर हींग से तेज महक नही आ रही तो समझ लीजिए हींग नकली है.

जलाकर देंखे

हींग की क्वालिटी चेक करने के लिए आप उसे जला कर देख सकतें हैं. अगर हींग जल जाती है तो असली है और अगर नहीं जलती तो नकली है.

यें भी पढ़ें

Travel Info: कभी लाल, कभी नीला तो कभी हरा दिखाई देता है इस झील का पानी, जानिए क्या है रहस्य

Relationship Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में फैमिली-फ्रेंड्स के लिए नहीं मिल पा रहा टाइम तो अपनाएं ये टिप्स, नज़दीक आएंगे रिश्ते

from health https://ift.tt/vAGjVOh
via IFTTT
Post a Comment