Spondylitis  : घंटों लगातार एक ही जगह पर बैठने से हो सकती है स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या, इस तरह करें बचाव

Spondylitis Prevent Naturally : आधुनिक समय में खराब लाइफस्टाइल, खानपान और घंटों लगातार एक ही जगह पर बैठकर काम करने की वजह से स्पॉन्डिलाइटिस की परेशानी होती है. स्पॉन्डिलाइटिस अर्थराइटिस की एक समस्या है, जिसमें रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो सकती है. यह रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है. इसकी वजह से आपको कूल्हों में दर्द, कंधे में दर्द और गले में दर्द की परेशानी हो सकती है. स्पॉन्डिलाइटिस में होने वाली परेशानी से बचने के लिए आप कई तरह बचाव टिप्स अपना सकते हैं. आइए जानते हैं स्पॉन्डिलाइटिस से बचाव के टिप्स-

शरीर का पॉश्चर

हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो लंबे समय तक लगातार बैठकर काम करते हैं. ऐसे में कई बार बॉडी पॉश्चर सही नहीं होता है. इस वजह से स्पॉन्डिलाइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप स्पॉन्डिलाइटिस से बचना चाहते हैं, तो अपने बॉडी पॉश्चर में सुधार करें.

योग का ले सहारा

स्पॉन्डिलाइटिस से बचाव के लिए योग काफी लाभकारी हो सकता है. नियमित रूप से योग करने से हड्डियों की परेशानी से लेकर दिल की परेशानियों को दूर किया जा सकता है.

हेल्दी डाइट का करें चुनाव

बॉडी पॉश्चर में सुधार के लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करें. स्पॉन्डिलाइटिस से बचाव के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य खनिज से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए.

कुछ अन्य तरीके

कैफीन युक्त आहार से बनाएं दूरी

धूम्रपान और शराब का न करें सेवन

नियमित रूप से मालिश करने से स्पॉन्डिलाइटिस से मिलेगी राहत

एक्यूपंक्चर थेरेपी का ले सकते हैं सहारा

सख्त बिस्तर पर दोने से बनाएं दूरी

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: बिना लहसुन-प्याज के बनाएं लौकी के कोफ्ते, इस रेसिपी से बनेंगे एकदम टेस्टी

from health https://ift.tt/krntu40
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post