Shoulder Pain Home Remedy: जिम में मसल्स स्ट्रेच, या चोट लग जाने की वजह से अगर आपको कंधे का दर्द हो रहा है या फिर जॉइंट पेन या शरीर में ऐंठन महसूस हो रही है तो ये खबर आपके काम की है. कंधे का दर्द आपके रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है. इस दर्द के चलते कामकाज करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इन तमाम परेशानियों से दूसरे तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान उपाय. इन्हें अपनाकर आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. इसके बावजूद भी अगर दर्द ठीक नहीं होता तो आपको डॉक्टर को कंसल्ट करना चाहिए.

आइस थेरेपी

आइस थेरेपी आपके कंधों पर दर्द और सूजन को कम करने, टिश्यूज़ को सुन्न करने में मदद कर सकती है. ये थेरेपी ताजा चोटों के लिए बेस्ट है, क्योंकि ये मसल्स और स्टिफ जॉइंट्स क रिलैक्स करने का काम करती है. यह कंधों के आसपास की सूजन को कम करने में भी मददगार है. कुछ बर्फ के टुकड़ों को एक मुलायम तौलिये में लपेटें और सूजन वाली जगह पर 20 मिनट के लिए रखें. ऐसा रोजाना पांच बार करें.

हॉट कम्प्रेशन

पुरानी चोटों के इलाज के लिए बढ़िया गर्म सेक आपके कंधों को आराम दे सकता है और दर्द और जकड़न को ठीक कर सकता है. मीडियम लेवल पर इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करें. हीट कंप्रेस ब्लड फ्लो को स्टिम्युलेट करके प्रोसेस को तेज करता है. कुछ राहत पाने के लिए आप पांच से दस मिनट के लिए माइल्ड हॉट शावर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

साल्ट बाथ

एप्सम सॉल्ट बाथ लेने की ये सदियों पुरानी तकनीक आपके कंधों पर दर्द और सूजन को प्रभावी ढंग से कम कर सकती है और आपको आराम महसूस करा सकती है. साल्ट बाथ मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न से राहत देता है, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, मांसपेशियों में ऐंठन को शांत करता है. इसके लिए बस आप अपने नहाने के पानी में एप्सम सॉल्ट मिलाएं, और 30 मिनट के लिए बाथटब में चले जाएं.

ये भी पढ़ें

Yogurt Face Mask: इस अमेजिंग फेस मास्क से दिखेंगी जवां और खिली रहेगी त्वचा

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर मिठाई की जगह इन चीजों से भाई का मुंह करें मीठा, अलग हटकर हैं ये रेसिपी

from health https://ift.tt/v1sr43I
via IFTTT
Post a Comment