Kidney Health: किडनी खराब होने पर दिखते हैं ये लक्षण, पहचानें आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं?

Kidney Problem: हमारे शरीर में 2 किडनी होती हैं, जो ब्लड को क्लीन करने यानि विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करती हैं. किडनी (Kidney) में किसी तरह की परेशानी होने लगे तो इससे पूरे शरीर पर असर पड़ता है. हालांकि सबसे बड़ी समस्या ये है कि किडनी की बीमारी या खराबी का कई बार बहुत देरी से पता लगता है. दुनियाभर में लाखों लोग अलग-अलग तरह की किडनी से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं. किडनी की बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ इसीलिए कहा जाता है. कई बार लोगों को किडनी के खराब होने के लक्षण समझ नहीं आते हैं और कुछ लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं. आइये जानते हैं किडनी में समस्या होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं.

किडनी में परेशानी के लक्षण

अगर किडनी में कोई परेशानी होती है तो इसके सबसे पहले लक्षण आपके टखनों, पैरों और एड़ी पर नज़र आते हैं. आपके इन हिस्सों पर सूजन आने लगती है.

किडनी की समस्या होने पर एडिमा की शिकायत होने लगती है. इसमें आंखों के आसपास सूजन आ जाती है.

आपको शुरुआत में बहुत कमजोरी और थकान रहती है. ज्यादा काम करने में परेशानी होने लगती है.

किडनी में खराबी आने से भूख पर भी असर पड़ता है. इससे भूख कम हो जाती है और स्वाद बदल जाता है.

किडनी खराब होने के लक्षणों में सुबह मिचली और उल्टी आने का अहसास होता है. सुबह दांतों को ब्रश करते वक्त ऐसा हो सकता है.

इस तरह किडनी को रखें स्वस्थ

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पिएं. कोशिश करें कि गर्म पानी पीएं इससे किडनी शरीर से सोडियम, यूरिया और विषाक्त पदार्थों बाहर देती है.

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कम नमक वाला खाना खाएं. इसके लिए पैकेज्ड और रेस्टोरेंट वाले खाने से परहेज करें.

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन करें और अपना वजन कंट्रोल करें.

अपनी किडनी को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल का लेवल चेक करवाते रहें.

तले हुए और मीठे पदार्थों से दूर रहें और ढ़ेर सारे फल और सब्जियां खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: How To Lift Mood: टेंशन और स्ट्रेस फील होने पर खुद को ऐसे करें खुश, अपनाएं ये उपाय

from health https://ift.tt/KG8MoEQ
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post