Weight Loss Tips: क्या रात को फल खाना सही है, इन बातों का रखें ख्याल

Fruits In Night: वजन घटाने के लिए कुछ लोग रात में सिर्फ फल खाते हैं. रात में कम कैलोरी वाला खाना खाने से वजन कम होता है. ये बात भी सही है कि आपको रात में हल्का भोजन ही लेना चाहिए. फल आपकी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन क्या रात में सिर्फ फल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. कुछ लोग महीनों तक सिर्फ फ्रूट डाइट पर रहते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. लेकिन आपको रात में सोच-समझकर ही फलों का सेवन करना चाहिए. आइये जानते हैं रात में फल खाते वक्त आपको कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए.

रात को फल खाते वक्त इन बातों का ख्याल रखें

1- शुगर या थायराइड के मरीज को रात में मीठे फल नहीं खाने चाहिए.
2- अगर आप रात में तरबूज या कोई अन्य पानी वाला फल खाते हैं तो इसके बाद पानी पीने से बचें.
3- रात में फल खाने से पहले या बाद में चाय-कॉफी या दूध न पिएं.
4- खाने के साथ फल न खाएं. आप पहले फल खा लें इसके थोड़ी देर बाद रोटी या चावल खाएं.
5- रात में बहुत ज्यादा देर होने पर फल न खाएं. कोशिश करें रात में 8 बजे तक फल खा  लें.

रात में फल खाने से नुकसान

1- रात में आपको हाई कार्ब्स वाले फल जैसे आम या केला नहीं खाने चाहिए. इसमें बहुत कैलोरी होती है.
2- रात को फलों का सेवन करने से पाचन की परेशानी हो सकती है जिससे नींद खराब होती है.
3- रात में ज्यादा देरी से फाइबर से भरपूर फल न खाएं इन्हें पचाने में मुश्किल होती है.
4- जिन लोगों को हार्ट बर्न या एसिड की समस्या होती है उन्हें रात में खट्टे फल नहीं खाने चाहिए.
5-  रात में केला और संतरा एक साथ कभी न खाएं. इससे गले में खराश हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: गर्मियों में इन 5 तरीकों से घटाएं वजन, मोटापा कम करने का आसान तरीका

from health https://ift.tt/ID1g9uR
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post