Protein For Health: अक्सर बच्चे खाने-पीने में बहुत परेशान करते हैं. कुछ बच्चों को दाल और सब्जी का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं होता. कितनी भी कोशिश कर लो वो दाल और सब्जी नहीं खाते हैं. ऐसे में मां बच्चे की ग्रोथ को लेकर परेशान रहती है. प्रोटीन बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. बढ़ते हुए बच्चे को प्रोटीन से भरपूर आहार जरूर देना चाहिए. शरीर को स्वस्थ रखने और लंबी बढ़ाने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है.

प्रोटीन से शरीर में नई कोशिकाएं बनती हैं और कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद मिलती है. प्रोटीन बाल, त्वचा, हड्डी, नाखून, मांसपेशिया, कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है. अगर आपका बच्चा दाल और सब्जी नहीं खाता तो आप इन खाद्य पदार्थों से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी कर सकते हैं.

इन चीजों से मिलेगा भरपूर प्रोटीन (Protein Natural Food Source)

सोयाबीन- सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. आप सोयाबीन से रोजाना की प्रोटीन जरूरत पूरा कर सकते हैं.

पनीर- प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप पनीर अपनी डाइट में शामिल करें. आप खोआ, स्किम्ड मिल्क भी खा सकते हैं. आप रोज नाश्ते में पनीर खा सकते हैं.

अंडा- प्रोटीन के लिए आपको डाइट में अंडे भी जरूर शामिल करने चाहिए. अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. अंडे में कई दूसरे जरुरी पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं.

दूध- दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आपको अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए. करीब 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसलिए रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

ड्राई फ्रूट्स- आप प्रोटीन के लिए काजू और बादाम भी खा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आप नाश्ते या स्नैक्स में काजू बादाम खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या है बच्चों में फैलने वाली टोमैटो फ्लू बीमारी? जानिए लक्षण और बचाव

from health https://ift.tt/jnYz4Wa
via IFTTT
Post a Comment