Health Tips: कहते हैं ना जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज खराब होती है. जी हां, कोई भी चीज उसकी निर्धारित मात्रा में ही की जाए तो बेहतर होता है फिर चाहे वो सेहत से ही जुड़ी बात क्यों ना हो. आज हम नींबू पानी की बात कर रहे हैं, जिसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है इसके बारे में बात करेंगे. वैसे तो गर्मियों में नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है पर इसका इस्तेमाल सही मात्रा में किया जाए तो ही. नींबू पानी से बाॅडी को विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर भी मिलता है. पर जरूरत से ज्यादा इसे पीने से हमें कुछ ऐसे नुकसानों का सामना कर पड़ सकता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. आइए जानें.

-ज्यादा नींबू पानी के सेवन से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. नींबू में सीट्रक एसिड होता है, जिसके कारण यह आपके दांतो के इनेमल को खराब कर सकता है. इससे बचने के लिए आप इसके सेवन के बाद दांतों को तुरंत साफ नहीं करें.

-ज्यादा नींबू पानी पीने से छाले की भी समस्या हो सकती है. दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मुंह के अंदर पाए जाने वाले टिशू में सूजन और जलन की परेशानी को बनाता है. ऐसे में आप के दांत और मसुड़े सेंस्टिविटी का शिकार हो जाते हैं.

-नींबू पानी के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द की भी शिकायत हो सकती है.

-एक रिपोर्ट के मुताबिक सिट्रस फ्रूटृस माइग्रेन की समस्या को बढ़ देता है. क्योंकि इसमें टायरामाइन नाम का खास तत्व होता है, जो माइग्रेन की समस्या को और भी बढ़ा देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

Benefits Of Cinnamon: कमर दर्द से पाना है राहत तो करें दालचीनी का इस्तेमाल

from health https://ift.tt/z4VHxhy
via IFTTT
Post a Comment