Foot Skin Care Tips: यह बात सच है कि गर्मियों में हम स्किन, हेयर और हाथों का बचाव तो कर लेते हैं पर पैरों की सुंदरता को खो देते हैं. अगर देखा जाये, तो पैर हमारे शरीर के उन अंगों में से एक है, जो सबसे ज्यादा धूप और धूल के संपर्क में आते हैं. ये जानते हुए भी हम इनका ध्यान नहीं रखते हैं. पैरों के प्रति की गई लापरवाही का परिणाम यह होता है कि चप्पल और सैंडल के निशान पैरों में बन जाते हैं, जो देखने में बहुत खराब लगते हैं. इनसे बचने के लिए जरुरी है कि इनका खास ख्याल रखा जाये, वो कैसे? आइये जानें-

घर से बाहर निकलते समय जूते पहनें ताकि धूप और धूल-मिट्टी से आपके पैर बचे रहें.

अगर आप चप्पल व सैंडल पहन रहीं हैं, तो कॉटन के सॉक्स जरूर पहनें .

पैरों की गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रबिंग का इस्तेमाल करें.

धूप से पैरों को बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन पैरों में जरूर लगाएं.

जब भी बाहर से घर आएं तो पैरों को अच्छी तरह से धो कर फुट क्रीम लगाएं.

खीरे के पेस्ट में दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर, दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे से धो दें.

रुई में नींबू का रस लगाकर निशान पर लगाइए. ऐसा हर दूसरे दिन करें. दाग धीरे -धीरे कम हो जाते हैं.

एलोवेरा का जैल पैरों के निशानों में लगाएं , 20 मिनट के बाद पैरों को धो लें.

ये भी पढ़ें :-Chawal Ke Pani Ke Fayde: चावल के मांड के हैं बहुत से फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Skin Care : अगर 7 दिनों में पाना चाहतीं हैं निखरी त्वचा तो अपनाएं ये उपाय

from health https://ift.tt/tkNJSev
via IFTTT
Post a Comment