Corona Positive Kids Health And Diet: कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. भारत में काफी तेजी से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है. अभी भी 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है. यहा वजह है कि अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों में बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना की तीसरी और चौथी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं. हालांकि बड़ों की तुलना में बच्चों की संख्या काफी कम है. हालांकि अभी भी कोरोना संक्रमित बच्चों (covid-19 positive kids) में हल्के लक्षण ही नज़र आ रहे हैं. जबकि कुछ बच्चों में कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी कोई लक्षण नजर नहीं आए. अगर आपका बच्चा कोरोना से संक्रमित है तो कैसे उसका ध्यान रखें और कैसे उसकी इम्यूनिटी बढ़ाएं जानिए.

कोरोना संक्रमित बच्चे का कैसे रखें ख्याल

1- बैलेंस डाइट- बच्चा अगर कोरोना से संक्रमित है तो डॉक्टर की दवा के अलावा सही डाइट दें. बच्चे को हेल्दी और बैलेंस डाइट दें, जिसमें दाल, रोटी, दूध, दही, खिचड़ी, ओट्स, दलिया, अंडा और पनीर शामिल करें. इस तरह का खाना बच्चे के सभी अंगों को अंदर से मजबूत करता है. इससे बच्चा एक्टिव रहेगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी. कोरोना से रिकवरी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट्स मदद करते हैं.

2- हरी सब्जियां और फल- बच्चों को खाने में हरी सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स, ब्रोकली और फलों में विटामिन सी वाले फल खिलाएं. आप बच्चे को एप्पल, चीकू, कीवी जैसे फल खिला सकते हैं. इन सभी चीजों में कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जिसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं और एंटीबॉडीज बनते हैं.

3- भरपूर नींद है जरूरी- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में नींद भी बहुत जरूरी है. अच्छी नींद से फाइन रेडिकल्स कम होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है. बच्चों की नींद उनके विकास में भी मदद करती है. एक शिशु को दिन में 16 घंटे सुलाएं, 6 महीने से बड़े बच्चे को 11 से 14 घंटे और उससे बड़े बच्चे को 10 से 13 घंटे की नींद लेना जरूरी है. कोरोना संक्रमित होने के बाद बच्चे को हील होने के लिए अच्छी नींद जरूरी है.

4- गर्म पानी और भाप दें- अगर आपका बच्चा कोरोना से संक्रमित है तो उसकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ- साथ उसे पानी में गर्म पानी भी दें. दिन में 1-2 बार भांप दें और बच्चों की साफ-सफाई का पूरी ख्याल रखें.

5- संक्रमित बच्चे को मास्क पहनाएं- अगर बच्चा कोरोना से संक्रमित है तो कोशिश करें उन्हें मास्क पहनाए रखें. बच्चे को एक कमरे में ही रखें और बाहर घूमने न जाने दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Cold And Cough: गर्मी में सर्दी से परेशान? जुकाम-खांसी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

from health https://ift.tt/6sToPfm
via IFTTT
Post a Comment