Sitting Position: पैर पर पैर रखकर बैठने की आदत देती है इन समस्याओं को न्योता

क्रॉस लेग करके बैठने की आदत आपको कूल भले ही लगती हो, लेकिन बैठने का यह तरीका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालता है. हालांकि महिलाओं के मामले में यह बात कुछ अलग हो जाती है, क्योंकि कुछ खास पहनावों के साथ अपने कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इन्हें इस पोजिशन में बैठना आरामदायक लगता है. बात सिर्फ आपके आराम या सहजता तक सीमित नहीं है. बल्कि सेहत से जुड़ी है...

क्रॉस लेग करके बैठने से होने वाली समस्याएं

क्रॉस लेग करके बैठने से घुटने के नीचे की एक नर्व पर अधिक प्रेशर पड़ता है, इस कारण  दर्द या अकड़न की समस्या हो जाती है.

पैर पर पैर रखकर बैठने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है. क्योंकि ब्लड का सर्कुलेशन पूरी बॉडी में नहीं हो पाता है. इससे हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. जिन लोगों को पहले से बीपी की समस्या हो, उन्हें इस पोजिशन में बैठने से पूरी तरह बचना चाहिए.

लंबे समय तक क्रॉस लेग पोजिशन यानी एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखकर बैठने से एक पैर पर अधिक दबाव पड़ता है. इससे पैर सुन्न होने की समस्या हो जाती है. जो कि ब्लड सर्कुलेशन से संबंधित होती है.

कुछ लोगों को ब्लड क्लोटिंग की समस्या होती है. अगर आप उनमें से एक हैं तो इस पोजिशन में भूल से भी न बैठें. क्योंकि क्रॉस लेग सिटिंग पोजिशन ब्लड क्लोटिंग को बढ़ा सकती है.

वेरिकोज वेन्स
पैर पर पैर रखकर लंबे समय तक बैठने की आदत आपको वेरिकोज वेन्स की समस्या भी दे सकती है. हालांकि कुछ लोगों में वेरिकोज वेन्स सिर्फ एक कॉस्मेटिक समस्या हो सकती है. यानी ये सिर्फ देखने में भद्दी लगती है, लेकिन कोई और तकलीफ नहीं देती. जबकि कुछ लोगों में तेज दर्द और चलने में परेशानी का कारण बन सकती है. तो कुछ लोगों में ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्या की वजह भी हो सकती है.

कूल्हे और लोअर बैक का दर्द

हिप और लोअर बैक में दर्द की वजह भी आपकी क्रॉस लेग करके बैठने की आदत हो सकती है. जो लोग सिटिंग जॉब में होते हैं, उनमें से ज्यादातर को लोअर बैक या शॉल्डर पेन की समस्या रहती है. इसका आपके सिटिंग पोश्चर से गहरा रिश्ता होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार खाते हैं आप? अच्छे मेटाबॉलिज़म के लिए छोड़ दें छोटे-छोटे मील्स लेना

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

from health https://ift.tt/ATl3YHZ
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post