खीरा हमारी त्वचा के लिए तो अच्छा होता ही है. साथ ही साथ आंखों के लिए भी इसके कई फायदे हैं. इसका रोजाना सेवन करने से हम हाइड्रटेड रहते हैं. साथ ही त्वचा में भी काफी निखार आता है. अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि वह अपनी आंखों पर खीरे का स्लाइस रखते हैं. आपको बता दें खीरा सूजन, जलन और आंखों की नीचे होने वाले काले घेरे को कम करता है. अगर आपको झुर्रियों की भी परेशानी है तो आप खीरे की मदद ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि इनके अलावा आंखों पर खीरा रखने के और क्या फायदे हैं?

1) सूजन को करे कम- खीरे का स्लाइस की मदद से आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है. आंखों की सूजन के कारण आपके चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है, इसे आंखों पर लगाने से एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों की सूजन को कम करते हैं.

2) सेल्यूलाइट से लड़ता है- खीरे के रस में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कि कोलिजन के उत्पादन में मदद करते हैं. यह आंखों के नीचे की ड्राई स्किन को हेल्दी बनाते हैं और त्वचा में भी निखार लाते हैं.

3) डार्क सर्कल्स को कम करें- खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो की डार्क सर्कल्स को कम करने में आपकी मदद करते हैं. खीरा काले घेरे को स्थाई रूप से खत्म नहीं करता, लेकिन ये आंखों के आसपास की त्वचा को हल्का करने में ज़रूर मदद करता है. इससे आंखों के आसपास की त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरा सुंदर नजर आता है.

4) झुर्रियों को करता है कम- आंखों के आसपास कई बार झुर्रियां या फिर फाइन लाइंस की समस्या आ जाती है. जिसको दूर करने के लिए आप खीरे की मदद ले सकते हैं जो आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट करता है. ऐसे आंखों के पास की झुर्रियां कम हो जाती है और स्किन जवान नज़र आती है.

ये भी पढ़ें

Summer Refreshing Drinks:गर्मियों में बनाएं नींबू और पुदीना की ये ठंडी ड्रिंक, जानें बनाने का तारीका

Health Care Tips: आप भी इन समस्याओं से हैं पीड़ित? तो तुरंत करें अपने खान-पान में बदलाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

from health https://ift.tt/kQxSFTU
via IFTTT
Post a Comment