ये होते हैं एनीमिया के लक्षण और कारण, जानें उपचार के घरेलू उपाय

रक्त में आरबीसी यानी रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया नामक रोग होता है. इसके होने पर शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान, चिड़चिड़ाहट, फोकस की कमी, नींद में दिक्कत, सांस फूलना इत्यादि समस्याएं होती हैं. एनीमिया की समस्या ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है. इस कारण इनकी सेहत अक्सर डाउन रहने लगती है. यहां जानें, इस बीमारी के घरेलू इलाज के बारे में...

एनीमिया क्यों होता है?

महिलाओं में एनीमिया की मुख्य वजह मासिक धर्म यानी पीरियड्स का होना माना जाता है. ऐसा नहीं है कि एनीमिया की वजह पीरियड्स होते हैं बल्कि सही मात्रा में पोषण ना मिलने और पीरियड्स में ब्लड का क्षय होने से एनीमिया रोग होता है.

पुरुषों में भी एनीमिया की शिकायत होती है. लेकिन इसका पर्सेंटेज कम होता है. पुरुषों के ब्लड में यदि हीमोग्लोबिन 13.5 से कम होता है तब इसे एनीमिया कहा जाता है और महिलाओं में 12 से कम हीमोग्लोबिन स्तर होने पर एनीमिया का रोग होता है.

इन कारणों से होता है एनीमिया

एनीमिया किसी शिशु को जन्म के समय से ही हो सकता है.

आयरन की कमी की वजह से भी एनीमिया हो सकता है.

अल्सर, बवासीर, पाचन संबंधी रोग और कैंसर जैसी बीमारी के कारण भी एनीमिया हो सकता है.

गर्भवती महिलाओं में फोलिक एसिड और विटमिन्स की कमी के कारण एनीमिया हो सकता है.

बड़ी उम्र में करीब 65 साल के बाद शरीर में एनीमिया हो सकती है.

एनीमिया दूर करने के घरेलू उपाय

जितना हो सके हर दिन दूध पिएं. कम से कम दिन में दो गिलास दूध जरूर पीना है.

आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें. ड्राईफ्रूट्स और खासतौर पर मखाना खाना शुरू करें.

विटमिन-सी और फॉलिक एसिड को अपनी डायट में शामिल करें.

किशमिश, शकरकंद, चुकंदर, पालक इत्यादि का सेवन करें.

केला, सेब, चीकू, पाइनऐपल जैसे फलों का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार खाते हैं आप? अच्छे मेटाबॉलिज़म के लिए छोड़ दें छोटे-छोटे मील्स लेना

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

from health https://ift.tt/ZsSvBWp
via IFTTT

0/Post a Comment/Comments

Previous Post Next Post